Maharashtra CM News : शिवसेना प्रमुख एकनाथ शिंदे ने मंगलवार को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। इसके बाद भी अब तक इस बात पर सस्पेंस बरकरार है कि राज्य का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा। बीजेपी, शिवसेना और एनसीपी (अजित पवार) वाले महायुति गठबंधन ने विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत हासिल की। महायुति ने महाराष्ट्र विधानसभा की 288 सीटों में से 235 सीटें जीतीं, जिसमें बीजेपी ने 131 सीटें जीतीं, और शिवसेना और एनसीपी को क्रमशः 57 और 41 सीटें मिलीं।