महाराष्ट्र बीजेपी अध्यक्ष बावनकुले ने आरोप लगाया कि उद्धव गुट बालासाहेब की छवि और विरासत का राजनीतिक लाभ लेने की कोशिश कर रहा है, जबकि उनके मूल विचारों से पूरी तरह भटक चुका है। उन्होंने यह भी कहा कि जिन लोगों ने कभी वीर सावरकर का अपमान किया, राम मंदिर और आर्टिकल-370 जैसे मुद्दों पर विरोध जताया, उन्हीं की गोद में उद्धव ठाकरे बैठे हैं। उन्होंने बालासाहेब की आवाज का उपयोग करके उनके विचारों के साथ विश्वासघात किया है।