6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Maha Marathon News: महाराष्ट्र पुलिस इंटरनेशनल मैराथन में चमके बॉलीवुड सितारे

महाराष्ट्र पुलिस ( Maharashtra Police ) समेत दौड़े हजारों लोग, महाराष्ट्र पुलिस इंटरनेशनल मैराथन ( International Marathon ) में चमके बॉलीवुड सितारे ( Bollywood Stars )

2 min read
Google source verification
महाराष्ट्र पुलिस इंटरनेशनल मैराथन में चमके बॉलीवुड सितारे

महाराष्ट्र पुलिस इंटरनेशनल मैराथन में चमके बॉलीवुड सितारे

मुंबई. रविवार को महाराष्ट्र पुलिस को फिट रखने के लिए एक अनूठा आयोजन तय किया गया, जिसमें पुलिसकर्मियों के लिए महाराष्ट्र पुलिस इंटरनेशनल मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। मैराथन में पुलिस के जवान और अधिकारियों अपना दमखम दिखाया तो बॉलीवुड सितारे भी कार्यक्रम के उत्साहवर्धन के लिए चमकते नजर आए। चार चरणों में आयोजित की गई इस मैराथन में 42 किलोमीटर की फुल , 21 किलोमीटर की हाफ मैराथन तथा तीसरी और चौथे चरण की मैराथन 10 किलोमीटर और 5 किलोमीटर की रही।

Maharashtra News: महाराष्ट्र पुलिस इंटरनेशनल मैराथन में दौड़ेंगे हजारों पुलिस वाले

...तभी आप रहेंगे संतुलित
आयोजन के प्रमुख महाराष्ट्र पुलिस के आईजी एडमिन कृष्णप्रकाश ने कहा कि स्वस्थ शरीर आपको सभी कर्तव्यों का प्रथम व मुख्य साधन है। जब शरीर स्वस्थ रहेगा, तभी शरीर में विराजमान आत्मा प्रसन्न रहेगी और तभी हम अपने सभी कर्तव्यों का निर्वहन भी कर सकेंगे। इस लिए बिना किसी बहानेबाजी के आपको व्यायाम करना पड़ेगा, तभी आपका स्वास्थ्य संतुलित रहेगा।

महाराष्ट्र: नागपुर के मेयर संदीप जोशी पर जानलेवा हमला, पुलिस प्रशासन में मचा हड़कंप

मिल रहे लाइक और कमेंट्स...
इस मैराथन में बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार, सुपरस्टार अजय देवगन और फेमस डॉयरेक्टर रोहित शेट्टी के साथ नजर आए तो वहीं फोटो ट्वीट करते हुए अक्षय ने लिखा, टीम सूर्यवंशी, पुलिस आपके पीछे नहीं भागेगी, बल्कि आपके साथ भागेगी। अक्षय के इस ट्वीट के बाद उनके फैंस ने फिटेस्ट और फॉरएवर यंग सेलिब्रिटी जैसे नाम से बुला कर टिविटर पर खूब लाइक और कमेंट किए।

10 किलोमीटर मैराथन को 31 मिनट में तय कर बस्तर के कूली मजदूरी करने वाले धरमू ने हासिल किया पहला स्थान