3 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Maharashtra: भगवान राम के जैसे राहुल गांधी कर रहे भारत जोड़ो यात्रा, महाराष्ट्र कांग्रेस प्रमुख नाना पटोले ने कही बड़ी बात

Maharashtra Politics: नाना पटोले ने वेदांत परियोजना के महाराष्ट्र से गुजरात जाने पर एकनाथ शिंदे सरकार की आलोचना की। नाना पटोले ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, मुख्यमंत्री को राज्य का शिल्प होना चाहिए। लेकिन वे मोदी-शाह की सुनते हैं।

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Dinesh Dubey

Sep 14, 2022

Rahul Gandhi Bharat Jodo Yatra

राहुल गांधी कर रहे कन्याकुमारी से कश्मीर की यात्रा

Nana Patole on Congress Bharat Jodo Yatra: कांग्रेस का कहना है कि उसकी भारत जोड़ों यात्रा का मकसद देश से नफरत मिटाकर, प्रेम और भाईचारे का संदेश देना है। जिसकी कमान पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने संभाली हुई है। इस बीच महाराष्ट्र के कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने दावा किया कि भगवान श्री राम, पहले शंकराचार्य और रामदास स्वामी ने ही अब तक कन्याकुमारी से कश्मीर की यात्रा की। और उनके बाद यह यात्रा करने वाले राहुल गांधी चौथे व्यक्ति हैं। उन्होंने बीजेपी पर निशाना साधते हुए पूछा कि राहुल गांधी को हिंदू धर्म का प्रमाण पत्र कौन देगा? वें अब राहुल गांधी की आलोचना करने के योग्य नहीं हैं।

मीडिया से आज बातचीत करते हुए कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले ने कहा, वे धर्म का काम कर रहे हैं। राहुल गांधी की टी-शर्ट की चर्चा की जा रही है। नाना पटोले ने हमला बोलते हुए कहा कि अमित शाह के मफलर और नरेंद्र मोदी के सूटबूट की चर्चा हो रही है। यह भी पढ़े-Maharashtra: बीजेपी और शिंदे गुट से नहीं बनी बात, मनसे ने किया अकेले चुनाव लड़ने का ऐलान

महाराष्ट्र कांग्रेस के दिग्गज नेता पटोले ने कहा “राहुल गांधी की यात्रा जब से शुरू हुई है तब से बीजेपी में अशांति का माहौल है। तभी से कांग्रेस विधायकों में फूट की खबरें फैलाई जा रही हैं। झारखंड और बिहार में विधायकों को खरीदने की कोशिश चल रही है।“ उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी लोकतंत्र को खरीदने का काम कर रही है, हालांकि उन्होंने गोवा कांग्रेस में मचे उथलपुथल के बारे में टिप्पणी नहीं की।

हालांकि, नाना पटोले ने वेदांत परियोजना के महाराष्ट्र से गुजरात जाने पर एकनाथ शिंदे सरकार की आलोचना की। नाना पटोले ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, मुख्यमंत्री को राज्य का शिल्प होना चाहिए। लेकिन वे मोदी-शाह की सुनते हैं। हमारे राज्य से पानी गुजरात भेजा गया।

बता दें कि भारतीय कंपनी वेदांता और ताइवान की इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी फॉक्सकॉन का 1.54 लाख करोड़ रुपये का सेमीकंडक्टर प्लांट पहले महाराष्ट्र में लगने की चर्चा थी, जो अब गुजरात में शिफ्ट हो गयी है।

नाना पटोले ने आरोप लगाते हुए कहा कि गुजरात के नेताओं का आशीर्वाद पाने के लिए महाराष्ट्र में बीजेपी नेता ऐसा करते हैं। मुंबई कल गुजरात में चली जाती हैं तो भी आश्चर्य नहीं होना चाहिए। महाराष्ट्र को लूट कर गुजरात भेजा जा रहा है। जो कंपनी यहां से गयी है उससे लाखों लोगों को रोजगार मिलने वाला था। इतनी बड़ी कंपनियों को गुजरात ले जाने की कोशिश की जा रही है। नाना पटोले ने यह भी मांग की कि गुजरात गयी कंपनी वापस महाराष्ट्र आ जाए।