31 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Thane: देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस के खिलाफ फेसबुक पर आपत्तिजनक टिप्पणी, आरोपी महिला गिरफ्तार

Objectionable Comments On Amruta Fadnavis: महाराष्ट्र साइबर पुलिस ने शिकायत के आधार पर संबंधित फेसबुक आईडी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की और आगे की जांच शुरू की। इस दौरान जांच अधिकारीयों को पता चला कि संबंधित फेसबुक अकाउंट महिला द्वारा चलाया जा रहा था।

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Dinesh Dubey

Sep 13, 2022

amruta_fadnavis_and_devendra_fadnavis.jpg

अमृता फडणवीस और देवेंद्र फडणवीस

Thane Crime News: महाराष्ट्र साइबर पुलिस (Maharashtra Cyber Police) ने उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) की पत्नी अमृता फडणवीस (Amruta Fadnavis) के खिलाफ कथित रूप से आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में महिला को गिरफ्तार किया है। आरोपी स्मृति पांचाल को ठाणे जिले में स्थित उनके घर से सोमवार को गिरफ्तार किया गया था।

महाराष्ट्र साइबर पुलिस के अनुसार, युवती मोर्चा (Yuvti Morcha) अध्यक्ष द्वारा इसकी शिकायत दर्ज करवाई गई थी, जिसमें आरोप लगाया गया था कि गणेश कपूर नाम की एक फेसबुक आईडी से व्यक्ति ने अमृता फडणवीस के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की और उनके नाम को संबोधित करते हुए असंसदीय भाषा का भी इस्तेमाल किया। यह भी पढ़े-Mumbai: बीएमसी चुनाव में टिकट दिलाने के बदले महिला से रेप का आरोप, मनसे नेता वृशांत वडके गिरफ्तार

शिकायत में कहा गया है, "उपमुख्यमंत्री की पत्नी अमृता फडणवीस के खिलाफ फेसबुक पर किये कमेंट से कानून-व्यवस्था की स्थिति बिगड़ सकती है क्योंकि दोनों की बड़ी फैन फॉलोइंग है। कमेंट में जिस तरह की भाषा का इस्तेमाल किया गया है, वह स्वीकार्य नहीं है।"

महाराष्ट्र साइबर पुलिस ने शिकायत के आधार पर संबंधित फेसबुक आईडी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की और आगे की जांच शुरू की। इस दौरान जांच अधिकारीयों को पता चला कि संबंधित फेसबुक (गणेश कपूर नाम की) अकाउंट आरोपी महिला पांचाल द्वारा चलाया जा रहा था। स्मृति पांचाल ने कानून को चकमा देने के लिए पुरुष के नाम से आईडी बनाई थी। इससे पहले नवंबर 2021 में फेसबुक ने आरोपी महिला के अकाउंट को अमृता फडणवीस के खिलाफ इसी तरह की टिप्पणी करने की वजह से डिलीट कर दिया था।

एक पुलिस अधिकारी ने कहा "इस बार हमने उसे (स्मृति पांचाल) आईपीसी और आईटी अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत गिरफ्तार किया है। आगे की जांच के लिए उसका लैपटॉप और मोबाइल फोन जब्त कर लिया गया है।"

इससे पहले, अगस्त में पुणे ग्रामीण पुलिस (Pune) ने बीजेपी के वरिष्ठ नेता की पत्नी अमृता फडणवीस पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया था।