नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक, भूकंप का केंद्र पुणे से 189 किमी दक्षिण पूर्व में सोलापुर जिले के सांगोला में 5 किमी गहराई में था। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 2.6 दर्ज की गई। भूकंप के झटके पंढरपुर, मंगलवेढ़ा, जत, आटपाडी, वेलापुर तक महसूस किए गए। हालांकि भूकंप से कोई नुकसान होने की खबर नहीं है। लेकिन सुबह आए इस भूकंप के झटकों से लोगों में कुछ देर के लिए हड़कंप मच गया।