Earthquake in Maharashtra : महाराष्ट्र के विभिन्न हिस्सों में बीते 30 दिनों में भूकंप की कई घटनाएं देखने को मिली, जिस वजह से लोग डरे हुए हैं। अब मंगलवार सुबह में नांदेड (Nanded Earthquake) की धरती भूकंप के झटकों से कांपने लगी। इस भूकंप के झटकों ने लोगों को खौफ में भर दिया है। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.8 मापी गई। जिला आपदा प्रबंधन केंद्र ने बताया कि भूकंप का केंद्र नांदेड था, लेकिन इसका असर हिंगोली जिले (Hingoli Earthquake) तक महसूस किया गया।