5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नागपुर हिंसा मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, VHP और बजरंग दल के 8 कार्यकर्ता गिरफ्तार

Nagpur Violence : विरोध प्रदर्शन के दौरान एक समुदाय की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोप में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Dinesh Dubey

•

Updated: 20 Mar 2025, 2:08 PM IST

Nagpur Violence VHP Bajrang Dal

नागपुर हिंसा मामले में विश्व हिंदू परिषद (VHP) और बजरंग दल के आठ कार्यकर्ताओं को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार किया। केस दर्ज होने के एक दिन बाद विहिप (VHP) और बजरंग दल (Bajrang Dal) के आठ कार्यकर्ताओं ने नागपुर के कोतवाली पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया। जिसके बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया। पुलिस ने 38 वर्षीय फहीम खान (Fahim Khan) को नागपुर हिंसा का मुख्य साजिशकर्ता बताया है। फहीम से पूछताछ चल रही है।

मुगल शासक औरंगजेब की कब्र को हटाने की मांग को लेकर सोमवार को नागपुर में किए गए प्रदर्शन के दौरान कथित तौर पर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के लिए पुलिस ने विहिप और बजरंग दल के पदाधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया। शिकायत के आधार पर गणेशपेठ थाने में मंगलवार को महाराष्ट्र और गोवा के विहिप प्रभारी सचिव गोविंद शेंडे व अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई। अधिकारियों ने बताया कि आरोपियों में अमोल ठाकरे, डॉ. महाजन, तयानी, रजत पुरी, सुशील, वृषभ अर्खेल, शुभम और मुकेश बारापात्रे के नाम भी शामिल हैं।

यह भी पढ़े-Nagpur Violence: वर्दी खींची, अश्लील इशारे किए… दंगाइयों ने महिला पुलिसकर्मी से की शर्मनाक हरकत, पुलिस ने लगाई 57 धाराएं

आरोप है कि विहिप और बजरंग दल के इस प्रदर्शन को लेकर ही अफवाह फैली और मध्य नागपुर के महल इलाके में सोमवार रात हिंसा भड़क उठी। पुलिस ने बताया कि इलाके में यह अफवाह फैली कि छत्रपति संभाजीनगर जिले में स्थित औरंगजेब की कब्र को हटाने की मांग को लेकर हिंदू सगठनों के प्रदर्शन के दौरान इस्लाम से जुड़ी चीजे जलाई गईं।

7 नाबालिगों समेत 57 आरोपी गिरफ्तार

अधिकारियों ने बताया कि सोमवार रात को शहर में हिंसा भड़कने के बाद मंगलवार तड़के 11 थानों में कर्फ्यू लगा दिया गया। आज लगातार दूसरे दिन 10 थानों में कर्फ्यू जारी है, लेकिन स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है। सुरक्षा बल शहर के अति संवेदनशील स्थानों पर लगातार गश्त कर रहे हैं पूरे शहर में नाकाबंदी की गई है।

यह भी पढ़े-फहीम खान ने रची थी नागपुर हिंसा की साजिश! पुलिस ने किया गिरफ्तार, इस पार्टी से है नाता

नागपुर के पुलिस कमिश्नर डॉ रविंदर सिंघल ने कहा, "स्थिति शांतिपूर्ण है, हम लोगों से मिल रहे हैं और जांच में सहयोग मिल रहा है, हमारे वरिष्ठ अधिकारी लोगों से बात कर रहे हैं।" नागपुर हिंसा के मास्टरमाइंड फहीम खान की गिरफ्तारी पर उन्होंने कहा, "हम उसकी भूमिका की जांच कर रहे है… अब तक हमने 50 आरोपियों और 7 नाबालिगों को गिरफ्तार किया है, आज भी कुछ लोगों को गिरफ्तार किया गया है।"