हालांकि अब उन्होंने बीजेपी को पूरी तरह से अलविदा कहते हुए मुंबई में एक कार्यक्रम के दौरान शिवसेना (शिंदे गुट) का दामन थाम लिया। इस मौके पर एनसीपी (शरद पवार गुट) के विधायक नारायण पाटिल, कांग्रेस छोड़कर शिवसेना में आए पूर्व विधायक सिद्धराम म्हेत्रे, शिवसेना लोकसभा संपर्क प्रमुख महेश साठे, कांग्रेस शहर प्रवक्ता अशोक निंबर्गी सहित कई नेता मौजूद थे।