28 दिसंबर 2025,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे अयोग्य घोषित हुए तो…? फडणवीस ने बताया अगला प्लान

Devendra Fadnavis on Eknath Shinde Disqualification: देवेंद्र फडणवीस ने स्पष्ट कहा, हमने सब कुछ कानून के मुताबिक किया है। हमें कोई डर नहीं है।

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Dinesh Dubey

Oct 29, 2023

eknath_shinde_devendra_fadnavis.jpg

एकनाथ शिंदे और देवेंद्र फडणवीस

Shiv Sena MLA Disqualification Case: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे समेत शिंदे गुट की शिवसेना के 16 विधायकों के खिलाफ अयोग्यता कार्यवाही की सुनवाई चल रही है। विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर के समक्ष यह सुनवाई चल रही है। सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें जल्द से जल्द निर्णय करने का आदेश दिया है। उद्धव ठाकरे गुट का दावा है कि शिंदे के साथ जाने वाले सभी शिवसेना विधायकों को अयोग्य घोषित किया जाएगा। इस बीच, बीजेपी नेता व डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि सीएम शिंदे को अयोग्य नहीं ठहराया जाएगा और अगर ऐसा हुआ भी तो वह मुख्यमंत्री बने रहेंगे।

एक इंटरव्यू में राज्य के उपमुख्यमंत्री और गृहमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने दावा किया है कि मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को अयोग्य नहीं ठहराया जाएगा। यदि उन्हें अयोग्य ठहराया भी गया तो वह विधान परिषद के विधायक के तौर पर मुख्यमंत्री बने रहेंगे। यह भी पढ़े-बॉर्डर पर लगेगी छत्रपति शिवाजी महाराज की भव्य मूर्ति, सीएम शिंदे का बड़ा ऐलान


संजय राउत ने बोला हमला (Sanjay Raut)

फडणवीस के बयान पर टिप्पणी करते हुए ठाकरे गुट के राज्यसभा सांसद संजय राउत ने कहा कि बीजेपी क्या सभी शिवसेना विधायकों को विधान परिषद से फिर विधायक बना देगी? राउत ने देवेंद्र फडणवीस के बयान पर कई सवाल उठाए हैं। उन्होंने पूछा, आप एकनाथ शिंदे को विधान परिषद में शामिल कर लेंगे, लेकिन उनके बाकि अयोग्य विधायकों का क्या होगा?

पुणे के दौंड में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोलते हुए संजय राउत ने दावा किया है कि शिंदे गुट के 40 विधायक अयोग्य ठहराए जाएंगे। साथ ही राउत ने कहा कि एकनाथ शिंदे को विधान परिषद से विधायक बनाने का बयान निंदनीय है।

राउत ने कहा ''देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि अगर एकनाथ शिंदे को अयोग्य घोषित किया जाता है, तो हम उन्हें विधान परिषद में ले जाएंगे और मुख्यमंत्री के रूप में उनका पद बरकरार रखेंगे। शिंदे विधान परिषद में जाकर मुख्यमंत्री बन जाएंगे, लेकिन अगर उनके 40 विधायक अयोग्य हुए तो उनका क्या होगा? ऐसे आप देश में गैर-संवैधानिक तरीके से सभी को विधान परिषद में ले जाएंगे। क्या आप सभी को विधान परिषद में शामिल कर ऐसे असंवैधानिक तरीके से शासन करने जा रहे हैं? फडणवीस का यह बयान निंदनीय है।"

फडणवीस ने क्या कहा?

दरअसल बीजेपी प्रदेश कार्यालय ने फडणवीस के ‘मी पुन्हा येईनच्या’ (मैं सत्ता में वापस आऊंगा) वीडियो को पोस्ट किया, जिससे राज्य में नेतृत्व परिवर्तन होने की चर्चा छिड़ गयी। लेकिन एक इंटरव्यू में खुद फडणवीस ने सभी चर्चाओं पर विराम लगा दिया। साथ ही इस वीडियो को भी डिलीट कर दिया गया है। उन्होंने कहा, विधानसभा का कार्यकाल पूरा होने तक एकनाथ शिंदे मुख्यमंत्री बने रहेंगे। हमारा मानना है कि एकनाथ शिंदे को अयोग्य नहीं ठहराया जाएगा। लेकिन अयोग्य घोषित होने पर भी विधान परिषद में जाने का विकल्प मौजूद है। इसलिए शिंदे मुख्यमंत्री बने रहेंगे।

हमें कोई डर नहीं..

देवेंद्र फडणवीस ने स्पष्ट कहा, “हमने सब कुछ कानून के मुताबिक किया है। हमें कोई डर नहीं है। उद्धव ठाकरे अपनी बाकी पार्टी को बचाने की उम्मीद दे रहे हैं। यह सरकार अपना कार्यकाल पूरा करेगी. प्लान-बी की कोई जरूरत नहीं. एकनाथ शिंदे ही मुख्यमंत्री बने रहेंगे।“