28 दिसंबर 2025,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शर्मनाक! पत्नी से हुआ झगड़ा तो पति ने 5 महीने की बच्ची को फर्श पर पटका, हुई मौत

Navi Mumbai News : नवी मुंबई में पत्नी से झगड़े के बाद पिता ने पांच महीने की बेटी की हत्या कर दी।

less than 1 minute read
Google source verification

मुंबई

image

Dinesh Dubey

Jun 11, 2024

CG heart breaking news

Crime News : महाराष्ट्र से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। नवी मुंबई (Navi Mumbai) में एक शख्स ने मामूली बात पर अपनी मासूम बेटी की बेरहमी से हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। उधर, घटना के बाद बच्ची की मां सदमे में है।

पुलिस के मुताबिक, घटना नवी मुंबई के उरण (Uran News) की है। जहां एक 21 वर्षीय व्यक्ति ने अपनी पत्नी से झगड़े के बाद पांच महीने की बेटी को फर्श पर पटक कर मार डाला। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

यह भी पढ़े-8 महीने की गर्भवती ने प्राइवेट चीज में छिपाया था 7 करोड़ का सोना, एयरपोर्ट पर फूटा भांडा

वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक राजेंद्र कोटेपाटिल ने बताया कि आरोपी खुशीराम ठाकुर शराब का आदी है। उसका पत्नी के साथ अक्सर झगड़ा होता था। घटना वाले दिन भी किसी बात को लेकर खुशीराम का अपनी पत्नी अमृता (19) के साथ झगड़ा हो गया।

बताया जा रहा है कि पति-पत्नी के बीच बहस बढ़ती चली गई और फिर आरोपी ने 5 महीने की बेटी को उठाकर फर्श पर पटक दिया। जिससे बच्ची को गंभीर चोटें आईं और उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन बचाया नहीं जा सका।

पुलिस ने खुशीराम के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है और जांच कर रही है। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है।