
शाहरुख खान के बगलें के पास इमारत में लगी आग,शाहरुख खान के बगलें के पास इमारत में लगी आग
पत्रिका न्यूज नेटवर्क
मुंबई.बांद्रा बैंड स्टैंड के पास गुरुवार को सुबह एक इमारत में आग लगने से खलबली मच गई। इस घटना में एक 20 वर्षीय युवती की मौत हो गई। मरने वाली ब्रिटिश नागरिकर है। जख्मी काम करनेवाली है। जबकि एक 38 वर्षीय महिला की हालत गंभीर है। महिला को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मिली जानकारी अनुसार गुरुवार को सुबह 7 बजकर 37 मिनट पर बांद्रा बैंड स्टैंड के पास स्थित 6 मंजिली सी प्रिंसेस इमारत नामक के छठवीं मंजिल पर अचानक आग लग गई। एक इमारत शाहरुख खान के बंगले मन्नत के पास स्थित है। आग लगने के कारण इमारत में रहने वाली इवाना मोर्रेस नामक 20 वर्षीय युवती के की मौत हो गई। जबकि सिफ़्रा जाफरी (38) नामक महिला की हालत गंभीर है। यह महिला 90 प्रतिशत से अधिक जल गई है। इसे बांद्रा के भाभा अस्पताल के आईसीयू में भर्ती किया गया है। भाभा अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ राजू का कहना है कि सिफ़्रा जाफ़री की हालत बहुत ही नाजुक है। फिलहाल उनका इलाज किया जा रहा है। हम पूरी कोशिश कर रहे हैं।
गौरतलब है कि कुछ दी देर में अग्निशमन दल की गाड़ी घटना स्थल पर पहुंच आग बुझाना शुरू किया। तब तक आग के कारण अगल बग़ल के फ्लैट में आग तेजी से फैल गई और सभी सामान जलकर खाक हो गया। लकडी के फर्निचर और वायरिंग के कारण आग अधिक बढ़ी।
Updated on:
19 Mar 2020 01:59 pm
Published on:
19 Mar 2020 01:59 pm
