28 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Pune News: पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल की तबियत बिगड़ी, पुणे के अस्पताल में कराया गया भर्ती

Pratibha Patil News: प्रतिभा पाटिल भारत की पहली महिला राष्ट्रपति थीं।

less than 1 minute read
Google source verification

मुंबई

image

Dinesh Dubey

Mar 14, 2024

pratibha_patil.jpg

Pratibha Patil

पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल की तबियत खराब होने के चलते उन्हें महाराष्ट्र के पुणे स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 89 वर्षीय पाटिल को बुखार और सीने में संक्रमण की शिकायत के बाद बुधवार को पुणे शहर के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।

डॉक्टरों की टीम पूर्व राष्ट्रपति की देखभाल कर रही है। ताजा जानकारी के मुताबिक, उनकी हालत स्थिर है। प्रतिभा पाटिल का इलाज पुणे के भारती अस्पताल में चल रहा है। यह भी पढ़े-Rahul Gandhi Guarantee: ‘हर साल 1 लाख रुपये, सरकारी नौकरियों में 50% आरक्षण’, महिलाओं को राहुल गांधी ने दी 5 गारंटी

अस्पताल के अधिकारियों ने बताया कि पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल को बीती रात अस्पताल में भर्ती कराया गया। उन्हें बुखार है और सीने में संक्रमण है। उनकी हालत स्थिर है और वह डॉक्टरों की निगरानी में हैं।


गौरतलब हो कि प्रतिभा पाटिल भारत की पहली महिला राष्ट्रपति थीं। वह 2007 से 2012 तक शीर्ष संवैधानिक पद पर रहीं। 19 दिसंबर 1934 को महाराष्ट्र के नदगांव गांव में उनका जन्म हुआ था। प्रतिभा पाटिल का बचपन सादगी में बिता। वह ऐसे परिवार में पली-बढ़ी जो शिक्षा को बहुत महत्व देता था। इस वजह से पाटिल ने लगन से अपनी पढ़ाई पूरी की और राजनीति विज्ञान और अर्थशास्त्र में मास्टर डिग्री हासिल की। 1962 में पाटिल पहली बार जलगांव शहर निर्वाचन क्षेत्र से कांग्रेस विधायक बनीं।

Story Loader