12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Maharashtra: गणेश चतुर्थी पर कितने दिन बंद रहेंगे बैंक? देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

Ganesh Chaturthi 2023 Bank Holiday: महाराष्ट्र में दस दिवसीय गणेश उत्सव 19 सितंबर से 28 सितंबर तक मनाया जाएगा। इस दौरान विभिन्न राज्यों में अलग-अलग दिन बड़े बैंकों की छुट्टियां रहेगी।

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Dinesh Dubey

Sep 15, 2023

pnb_bank fraud.jpg

वरुण इंडस्ट्रीज पर PNB समेत कई बैंकों के पैसे नहीं चुकाने का आरोप

Maharashtra Bank Holidays: गणेश चतुर्थी का त्योहार देशभर में बड़ी धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। इस साल दस दिवसीय गणेश उत्सव 19 सितंबर से 28 सितंबर तक मनाया जाएगा। इस दौरान विभिन्न राज्यों में अलग-अलग दिन बड़े बैंकों की छुट्टियां रहेगी।

गणेशोत्सव के मद्देनजर कुछ शहरों में 18, 19 और 20 सितंबर को सार्वजनिक छुट्टियां रहेंगी। इसलिए विभिन्न राज्यों में बैंकों का कामकाज तीन अलग-अलग दिनों तक प्रभावित होगा। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI Holiday List 2023) के हॉलिडे कैलेंडर के अनुसार, 18 सितंबर को वरसिद्धि विनायक व्रत/विनायक चतुर्थी (Varasiddhi Vinayaka Vrata/Vinayaka Chathurthi) के अवसर पर बेंगलुरु, चेन्नई, हैदराबाद और तेलंगाना में छुट्टी रहेगी। यह भी पढ़े-Ganesh Chaturthi: नासिक सेंट्रल जेल के कैदियों ने बनाई 1500 तरह की इको-फ्रेंडली गणपति मूर्तियां (Video)

वहीँ, 19 सितंबर को गणेश चतुर्थी (Ganesh Chaturthi/Samvatsari) के मौके पर मुंबई, नागपुर, अहमदाबाद, बेलापुर, भुवनेश्वर और पणजी में बैंक बंद रहेंगे।

20 सितंबर को कहां बंद रहेंगे बैंक? (Bank Holidays 2023 September)

आरबीआई के अनुसार, गणेश चतुर्थी के दूसरे दिन (Ganesh Chaturthi-2nd day/Nuakhai) 20 सितंबर को भुवनेश्वर और पणजी में बैंकों में कामकाज ठप रहेगा। इन दो शहरों में लगातार दो दिन बैंकों की छुट्टी रहेगी।

भारतीय रिजर्व बैंक की छुट्टियों की सूची के अनुसार, सितंबर 2023 में 12 आधिकारिक छुट्टियां होंगी। हालाँकि यह छुट्टियां अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग दिन को हो सकती है। इसके अलावा रविवार और दूसरे-चौथे शनिवार को भी बैंकों में कामकाज बंद रहेगा। इस हिसाब से बैंकों की कुल छुट्टियों की संख्या सितंबर में काफी अधिक है।

सितंबर में छुट्टियों की सूची-

22 सितंबर 2023- श्री नारायण गुरु समाधि दिवस (कोच्चि, पणजी और तिरुवनंतपुरम में बैंक बंद रहेंगे)

23 सितंबर 2023- चौथे शनिवार के कारण देशभर में बैंक बंद रहेंगे

24 सितंबर 2023- रविवार

25 सितंबर 2023- श्रीमंत शंकरदेव की जयंती (गुवाहाटी में बैंक बंद रहेंगे)

27 सितंबर 2023- मिलाद-ए-शेरिफ़ (Milad-i-Sherif) (जम्मू, कोच्चि, श्रीनगर और त्रिवेन्द्रम में बैंक हॉलिडे)

28 सितंबर 2023- ईद-ए-मिलाद (अहमदाबाद, आइजोल, बेलापुर, बेंगलुरु, भोपाल, चेन्नई, देहरादून, तेलंगाना, इंफाल, कानपुर, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, रायपुर, रांची में बैंक अवकाश)

29 सितंबर 2023- ईद-ए-मिलाद-उल-नबी / इंद्र जात्रा (गंगटोक, जम्मू, श्रीनगर में बैंक बंद रहेंगे)।