24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सेल्फी लेने के चक्कर में 100 फीट गहरी खाई में गिरी युवती… बाल-बाल बची, देखें रेस्क्यू का वीडियो

Satara Ghat Accident : सेल्फी लेने के दौरान गहरी घाटी में गिरी युवती को बचा लिया गया है। युवती का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Dinesh Dubey

•

Updated: 4 Aug 2024, 3:18 PM IST

Girl fell into ditch in Maharashtra

महाराष्ट्र के सतारा जिले में बारिश के बीच सुहाने मौसम का लुफ्त उठाने बोरने घाट पहुंची युवती को लापरवाही महंगी पड़ गई। बताया जा रहा है कि सेल्फी लेने के दौरान लड़की का पैर फिसल गया और वह 100 फीट से ज्यादा गहरी घाटी में गिर गई। सौभाग्य से लड़की बच गई और उसे खाई से बाहर निकाल लिया गया है।

यह भी पढ़े-Anvi Kamdar Death: 300 फीट गहरी खाई में गिरने के बावजूद जिंदा थी रीलस्टार अन्वी! देखें रेस्क्यू की तस्वीरें

जानकारी के मुताबिक, पांच लड़के और तीन लड़कियों का समूह घूमने के लिए बोरने घाट गया था। तभी 29 वर्षीय युवती सेल्फी लेने के दौरान फिसलकर सीधे खाई में जा गिरी। लड़की के रेस्क्यू का भी वीडियो सामने आया है। युवती को घाटी से बाहर निकालने के लिए बचाव कर्मियों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। युवती को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

कैसे हुआ हादसा?

पुणे के वारजे से नसरीन अमीर कुरेशी (29 वर्ष) अपने परिचितों के साथ कार से सतारा के संगमनगर आई थीं। सभी घूमते-घूमते ठोसेघर पहुंच गये। लेकिन ठोसेघर का झरना बंद था। बाद में जब वे बोरने घाट पहुंचे, तो सभी लोग कार से बाहर निकलकर तस्वीरें लेने लगे। इस दौरान सेल्फी लेने के चक्कर में नसरीन का अचानक संतुलन बिगड़ गया। वह सौ फीट गहरी खाई में गिर गई और एक पेड़ पर अटक गयी। इससे उसकी जान बच गयी।

नसरीन कुरेशी के साथ आए अन्य लोगों ने इसकी जानकारी सतारा पुलिस को दी और फिर बचाव अभियान शुरू किया गया। नसरीन को सेफ्टी बेल्ट से बांधकर रस्सी की मदद से घाटी से बाहर खींचा गया। इस घटना में नसरीन गंभीर रूप से घायल हो गई हैं। उसे स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।