25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Anvi Kamdar Death: 300 फीट गहरी खाई में गिरने के बावजूद जिंदा थी रीलस्टार अन्वी! देखें रेस्क्यू की तस्वीरें

Anvi Kamdar Death : मुंबई के मुलुंड की निवासी अन्वी बारिश के दौरान अपने दोस्तों के साथ कुंभे वॉटरफॉल घूमने गई थीं। 27 साल की अन्वी झरने के पास एक जगह पर रील बना रही थी तभी यह हादसा हुआ। पेशे से सीए अन्वी अपनी सोशल मीडिया रील के लिए मशहूर थीं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Dinesh Dubey

•

Updated: 18 Jul 2024, 11:33 AM IST

Travel influencer Anvi Kamdar died

ट्रैवल और लाइफस्टाइल इंफ्लूएंसर अन्वी कामदार ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। मॉनसून के दौरान पिकनिक स्पॉट पर रील बनाना अन्वी की जान पर भारी पड़ गया। 27 वर्षीय सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर अन्वी कामदार की 300 फीट गहरी खाई में गिरने से मौत हो गई। अन्वी कामदार रील स्टार होने के साथ-साथ एक चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) भी थीं। यह हादसा मुंबई के करीब रायगढ़ जिले के कुंभे झरने के पास हुआ।

मानगांव पुलिस ने बताया कि सोशल मीडिया स्टार अन्वी कामदार मंगलवार सुबह अपने सात दोस्तों के साथ कुंभे वॉटरफॉल घूमने आई थी। वीडियो बनाते समय अन्वी का पैर फिसल गया और वह कुंभे झरने के पास 300 फुट गहरी खाई में गिर गईं।

यह भी पढ़े-शेयर बाजार में हुआ नुकसान तो माथेरान गए पति-पत्नी, 500 फीट गहरी घाटी में कूदे

अन्वी के गिरने की सूचना मिलते ही मानगांव पुलिस थाने की टीम मौके पर पहुंची। दोपहर करीब 12.30 बजे रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू हुआ। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 15 मिनट में ही बचाव दल अन्वी तक पहुंच गया। शुरू में बचाव दल को लगा कि अन्वी की जान जा चुकी है।

बचाव दल ने जब अन्वी की सांसें जांचीं तो वह जीवित पाई गई। आवाज देने पर अन्वी धीमी आवाज में प्रतिक्रिया भी दे रही थी। इसके तुरंत बाद अन्वी को स्ट्रेचर पर बांध कर बचाव दल ने खाई से निकाला। अन्वी को 120 मीटर तक हाथ से उठाना पड़ा।

इसके बाद रस्सी की मदद से उन्हें स्ट्रेचर पर 200 से 250 फीट ऊंची चट्टान से ऊपर लाया गया। अन्वी को तत्काल मानगांव तालुक के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

मुंबई के मुलुंड की निवासी अन्वी कामदार के इंस्टाग्राम पर 2 लाख 53 हजार फॉलोअर्स हैं. सोशल मीडिया पर उनकी रील्स खूब वायरल होती थीं।

इससे पहले भूशी बांध में पांच लोग डूब गये थे। इसी बीच तम्हिनी घाट में झरने में कूदे एक पर्यटक को अपनी जान गंवानी पड़ी थी। इन हादसों के चलते पुलिस और प्रशासन ने लोगों से बारिश में खतरनाक जगहों पर न जाने और सेल्फी न लेने की अपील की है।

बड़ी खबरें

View All

मुंबई

महाराष्ट्र न्यूज़

ट्रेंडिंग