BEST Bus Fare Hike : मुंबईकरों के लिए राहत की खबर है। मिली जानकारी के मुताबिक, बृहन्मुंबई इलेक्ट्रिक सप्लाई एंड ट्रांसपोर्ट (बेस्ट) प्रशासन एसी और नॉन-एसी बसों के न्यूनतम किराए में कटौती पर विचार कर रहा है। 3 किलोमीटर तक की शॉर्ट रूट्स पर अब एसी बसों का न्यूनतम किराया 12 रुपये की जगह 9 रुपये किया जा सकता है, वहीं नॉन-एसी बसों के लिए न्यूनतम किराया 10 रुपये से घटाकर 7 से 8 रुपये हो सकता है।