शिरडी. अखिल भारतीय हेड़ा (माहेश्वरी) सगंठन का दो दिवसीय द्वितीय महासम्मेलन साई नगरी शिरडी के पालकी परिसर में आयोजित हुआ। इसमें देश-विदेश में बसे परिवारों समेत राजस्थान के ब्यावर, भीलवाड़ा, जोधपुर, धमाणा, केकड़ी से 250 से अधिक परिवार शामिल हुए। इस दौरान संगठन की नई टीम का चुनाव हुआ और वर्ष 2022 के अगला महासम्मेलन गुजरात में आयोजित करने पर मुहर लगाई गई। सगंठन अध्यक्ष उद्योगपति भागीरथ हेड़ा ने बताया कि गुजरात में नडियाड के रहने वाले प्रहलाद हेड़ा को नया अध्यक्ष चुना गया।