10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Mumbai Hindi News : गेटवे ऑफ इंडिया पर बुलंद हुआ विरोध का स्वर, बॉलिवुड सेलिब्रेटी-विद्यार्थियों का हुजूम उमड़ा

वाम दल और अन्य कई छात्र संगठन के साथ कई सेलिब्रिटी भी गेटवे पर चल रहे विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए। इस विरोध प्रदर्शन में सिने सेलेब्रेटीस रितेश देशमुख, स्वरा भास्कर एवं अनुराग कश्यप के साथ अन्य लोग पहुंचे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Binod Pandey

•

Updated: 6 Jan 2020, 7:27 PM IST

Mumbai Hindi News : गेटवे ऑफ इंडिया पर बुलंद हुआ विरोध का स्वर, बॉलिवुड सेलिब्रेटी-विद्यार्थियों का हुजूम उमड़ा

Mumbai Hindi News : गेटवे ऑफ इंडिया पर बुलंद हुआ विरोध का स्वर, बॉलिवुड सेलिब्रेटी-विद्यार्थियों का हुजूम उमड़ा

मुंबई. जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में रविवार रात हुई घटनाओं का असर मुंबई पर भी पड़ा है। मुंबई के गेटवे ऑफ़ इंडिया पर र रविवार रात से ही छात्रों का जमावड़ा शुरू होने लगा। सोमवार एक बजे यह विशाल रूप धारण कर लिया। वाम दल और अन्य कई छात्र संगठन के साथ कई सेलिब्रिटी भी गेटवे पर चल रहे विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए। इस विरोध प्रदर्शन में सिने सेलेब्रेटीस रितेश देशमुख, स्वरा भास्कर एवं अनुराग कश्यप के साथ अन्य लोग पहुंचे।

मुंबई में छात्रों का यह विरोध रविवार रात से कैंडल मार्च से शुरू हो चुका था। कैंडल मार्च में जेएनयू के पूर्व छात्र उमर खालिद एवं कुणाल कामरा भी शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने गेटवे पर नारे लगाए और विरोध के गीत गाए। छात्रों के हुजूम ने यहां राष्ट्रीय ध्वज भी लहराए। गेटवे ऑफ़ इंडिया पर चल रहे विरोध प्रदर्शन की नारेबाजी में केंद्र सरकार के अलावा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ को भी निशाना बनाया गया।

सोमवार सुबह खबर के फैलने के साथ ही गेटवे ऑफ़ इंडिया पर छात्रों का यह जमावड़ा बढऩे लगा है। टाटा इंस्टिट्यूट ऑफ़ सोशल साइंसेज, आईआईटी, मुंबई और मुंबई विश्विद्यालय के छात्रों की सक्रियता यहां देखी गई। सोशल मीडिया के माध्यम से बड़े स्तर पर यहाँ छात्रों को पहुंचने की अपील भी की जा रही है। कहा जा रहा है कि समय आ गया है, हमें छात्र समूहों एवं मोर्चों के माध्यम से अधिक से अधिक प्रतिनिधित्व की आवश्यकता पड़ेगी। छात्रों के प्रदर्शन को देखते हुए प्रशासन ने यहां पुख्ता बंदोबस्त कर दिया है।

ज्ञात हो कि कल मुंबई के यशवंतराव चह्वाण सेंटर में एक छात्र परिषद् का आयोजन भी आयोजन एनसीपी एवं कांग्रेस की ओर से किया गया था। यह छात्र परिषद् सीएए के खिलाफ आयोजित की गई। शिवसेना के आदित्य ठाकरे को भी इस छात्र परिषद् में आमंत्रित किया गया था, लेकिन आदित्य ठाकरे ने आखिरी समय पर इस परिषद् से अपने आप को अलग कर लिया और वे इसमें नहीं शामिल हुए।