
मुंबई और उसके उपनगरों में बड़े प्रशासनिक बदलाव किए गए हैं। आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर मुंबई नगर निगम (बीएमसी) के कमिश्नर इकबाल सिंह चहल समेत कई महापालिकाओं के प्रमुख को बदल दिया गया है। दरअसल केंद्रीय चुनाव आयोग के आदेश के बाद महाराष्ट्र सरकार ने कई बड़े प्रशासनिक अधिकारियों का तबादला किया है।
आईएएस भूषण गगरानी (Bhushan Gagrani) को बीएमसी का नया कमिश्नर नियुक्त किया गया है। वहीँ, पड़ोसी जिले ठाणे महापालिका की कमान सौरभ राव (Saurabh Rao) को सौंपी गई है। इसके साथ ही कैलास शिंदे (Kailas Shinde) को नवी मुंबई महापालिका का कमिश्नर बनाया गया है। यह भी पढ़े-चुनाव आयोग ने नहीं मानी महाराष्ट्र सरकार की बात, इस वजह से हुई BMC कमिश्नर इकबाल सिंह चहल की छुट्टी
केंद्रीय चुनाव आयोग ने राज्य सरकार को मुंबई नगर निगम (BMC) के मौजूदा शीर्ष अधिकारियों को हटाने का आदेश दिया था। इसके बाद मई 2020 में बीएमसी कमिश्नर बनने वाले आईएएस अधिकारी इकबाल सिंह चहल का तबादला कर दिया गया। अब बीएमसी की जिम्मेदारी आईएएस भूषण गगरानी को दी गई है।
इकबाल सिंह चहल महाराष्ट्र कैडर के 1989 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। जबकि भूषण गगरानी 1990 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। वह मुख्यमंत्री कार्यालय में अतिरिक्त मुख्य सचिव के पद पर कार्यरत थे। वह शहरी विकास, जल संसाधन और मराठी भाषा विभाग की भी जिम्मेदारी निभा रहे थे।
बता दें कि मुंबई नगर निगम के पार्षदों का कार्यकाल 7 मार्च 2022 को समाप्त हो गया है। तब से ही बीएमसी में प्रशासनिक शासन चल रहा है। यानी बीएमसी का सारा कामकाज बीएमसी कमिश्नर संभाल रहे है।
Published on:
20 Mar 2024 06:17 pm
बड़ी खबरें
View Allमुंबई
महाराष्ट्र न्यूज़
ट्रेंडिंग
