8 अगस्त 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IAS तुकाराम मुंडे का दनादन एक्शन, IIT बॉम्बे की 2 कैंटीन कराई बंद; अब तक 165 से ज्यादा लाइसेंस सस्पेंड

IAS Tukaram Mundhe FDA Action: मुंबई के पवई स्थित आईआईटी बॉम्बे के हॉस्टल नंबर 1 और 2 के मेस को एफडीए ने जरूरी अनुमति और पंजीकरण नहीं होने पर बंद करने का नोटिस दिया है।
2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Dinesh Dubey

Aug 08, 2026

IAS Tukaram Mundhe FDA Action

IIT बॉम्बे के दो हॉस्टलों की मेस पर FDA का बड़ा एक्शन (Photo: X/@richapintoi)

IIT Bombay News: महाराष्ट्र खाद्य एवं औषधि प्रशासन (FDA) ने मुंबई के पवई स्थित आईआईटी बॉम्बे के दो मेस प्रतिष्ठानों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। एफडीए ने हॉस्टल नंबर 1 और 2 में संचालित मेस को आवश्यक अनुमति और पंजीकरण नहीं होने के कारण तत्काल संचालन बंद करने का नोटिस जारी किया है। यह कार्रवाई राज्यभर में चलाए जा रहे खाद्य सुरक्षा अभियान के तहत की गई।

IIT बॉम्बे के दो मेस में नहीं मिले जरूरी दस्तावेज

महाराष्ट्र एफडीए की टीम ने मुंबई के पवई स्थित IIT Bombay के हॉस्टल नंबर 1 और 2 में संचालित मेस का निरीक्षण किया। जांच के दौरान सामने आया कि इन खाद्य प्रतिष्ठानों के संचालकों के पास जरूरी अनुमति और वैध पंजीकरण नहीं था।

खाद्य सुरक्षा नियमों के उल्लंघन को गंभीरता से लेते हुए एफडीए ने दोनों मेस संचालकों को नोटिस जारी किया और आवश्यक अनुमति तथा पंजीकरण के बिना संचालन बंद करने का निर्देश दिया।

हॉस्टल 12, 13 और 14 के मेस में भी मिली कमियां

एफडीए की टीम ने आईआईटी बॉम्बे के हॉस्टल नंबर 12, 13 और 14 में संचालित मेस सुविधाओं का भी निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों को कुछ कमियां मिलीं।

इसके बाद भोजन आपूर्तिकर्ता को नोटिस जारी कर कमियों को दूर करने और खाद्य सुरक्षा से जुड़े आवश्यक नियमों का पालन करने के निर्देश दिए गए हैं।

तुकाराम मुंडे के नेतृत्व में तेज हुई FDA की कार्रवाई

महाराष्ट्र में नए FDA आयुक्त तुकाराम मुंडे के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा को लेकर बड़े स्तर पर अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत होटल, रेस्तरां, ढाबों, मेस और अन्य खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच की जा रही है।

मई में वरिष्ठ आईएएस अधिकारी तुकाराम मुंडे के महाराष्ट्र एफडीए आयुक्त का पद संभालने के बाद से विभाग की कार्रवाई लगातार चर्चा में है। राज्य के कई नामी भोजनालयों, रेस्तरां और क्लबों के खिलाफ भी जांच और कार्रवाई की गई है।

3137 खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच, करोड़ों का असुरक्षित खाद्य पदार्थ जब्त

एफडीए के मुताबिक, 25 मई से 31 जुलाई के बीच राज्यभर में कुल 3,137 होटल, रेस्तरां, ढाबे और अन्य खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया। इस अभियान के दौरान करीब 55.72 करोड़ रुपये मूल्य के असुरक्षित खाद्य पदार्थों को जब्त या नष्ट किया गया। खाद्य सुरक्षा नियमों का उल्लंघन करने वाले प्रतिष्ठानों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई।

एफडीए आयुक्त तुकाराम मुंडे के अनुसार, इस अभियान के दौरान 165 प्रतिष्ठानों के लाइसेंस निलंबित किए गए हैं। विभाग की ओर से साफ किया गया है कि खाद्य सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने वाले प्रतिष्ठानों के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।