9 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

catch_icon

प्लस

epaper_icon

ई-पेपर

profile_icon

प्रोफाइल

Mumbai Weather: मुंबई में वीकेंड पर बढ़ेगा बारिश का जोर, पढ़ें IMD की ताजा भविष्यवाणी

Weather Forecast: 24 घंटे की अवधि में मुंबई शहर और पूर्वी एवं पश्चिमी उपनगरों में क्रमश: 10.75 मिमी, 8.09 मिमी और 7.53 मिमी बारिश हुई। बीती रात शहर और उपनगरों में कुछ जगहों पर तेज बारिश भी हुई।

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Dinesh Dubey

Aug 25, 2023

Maharashtra Weather rain

महाराष्ट्र में बेमौसम बारिश रहेगी जारी

Mumbai Weather Forecast: महाराष्ट्र में जुलाई महीने में जोरदार बारिश के बाद अगस्त में मॉनसून फिर रूठ सा गया है। जिसके कारण इस महीने औसत से काफी बारिश देखी जा रही है। यह सिलसिला अगले हफ्ते भी जारी रहने की संभावना जताई जा रही है। इस बीच, भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने वीकेंड के आसपास मुंबई में बारिश की रफ्तार बढ़ने की भविष्यवाणी की है। हालांकि इस दौरान मुंबई और इससे सटे ठाणे और पालघर जिले में मध्यम बारिश का अनुमान है।

मौसम विभाग के मुताबिक, मुंबई में अगले तीन-चार दिन तक आसमान में बादल छाए रहने के साथ रुक-रुक कर मध्यम बारिश होने की उम्मीद है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने शुक्रवार को अहम जानकारी दी। आईएमडी के मुताबिक, इस अवधि में भारी बारिश के कोई आसार नहीं हैं। इस दौरान शहर का अधिकतम तापमान 30-31 डिग्री सेल्सियस, जो इस मौसम के औसत तापमान से अधिक है, जबकि न्यूनतम तापमान के 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। यह भी पढ़े-महाराष्ट्र पर कब मेहरबान होगा मॉनसून? मौसम विभाग ने बताया अगले महीने के मौसम का हाल

मौसम के जानकारों का कहना है कि मुंबई रीजन खासकर तटीय इलाकों में अगले 48 घंटों में कुछ तेज बौछारे पड़ने की संभावना है। हालांकि वर्तमान हालातों को देखें तो मुंबई के लिए दीर्घकालिक पूर्वानुमान अच्छा नहीं है। मुंबई में कम से कम 8 सितंबर तक भारी बारिश की उम्मीद नजर नहीं आ रही है।

मुंबई में आज सुबह से ही हल्की से मध्यम बारिश हुई। बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के मुताबिक, शुक्रवार सुबह 8 बजे समाप्त हुई 24 घंटे की अवधि में मुंबई शहर और पूर्वी एवं पश्चिमी उपनगरों में क्रमश: औसतन 10.75 मिमी, 8.09 मिमी और 7.53 मिमी बारिश हुई। बीती रात शहर और उपनगरों में कुछ जगहों पर तेज बारिश भी हुई।

बता दें कि अगस्त महिना शुष्क ही रहा है। महाराष्ट्र में बारिश में 58 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है। राज्य में जुलाई महीने में अच्छी बारिश हुई, जिस वजह से मॉनसून की शुरुआत के बाद से अब तक राज्य में केवल 7 प्रतिशत की बारिश की कमी दर्ज की गई है। अब तक, महाराष्ट्र में सामान्य 741.10 मिमी के मुकाबले 692.70 मिमी बारिश हुई है। महाराष्ट्र में 8 सितंबर से 21 सितंबर के बीच औसत से ज्यादा बारिश होने की संभावना है।