16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मुंबई: 10 हजार सैलरी पाने वाले के PAN कार्ड से हुआ 1.14 करोड़ का लेनदेन, सामने आया चीन कनेक्शन!

Kalyan 1.14 Crores IT Notice to House Keeper: ठाणे जिले के कल्याण में रहने वाले चंद्रकांत वरक एक कूरियर कंपनी में हाउस कीपर का काम करते है। वरक को उनकी कंपनी से हर महीने वेतन के तौर पर केवल 10,000 रुपये मिलता है।

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Dinesh Dubey

Feb 04, 2023

7th Pay Commission 7th cpc

सातवां वेतन आयोग की खबर

Thane Kalyan PAN Card Fraud: मुंबई के करीब कल्याण शहर (Kalyan News) से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। आयकर विभाग (Income Tax Department) ने शहर के ठाणकर पाडा निवासी चंद्रकांत वरक को एक करोड़ 14 लाख रुपये का नोटिस भेजा है। आईटी विभाग के नोटिस को देखकर वरक परिवार में हड़कंप मच गया है। उधर, इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। हालत यह है की इस नोटिस के संबंध में अब वरक बाजारपेठ पुलिस स्टेशन (Bazarpeth Police Station) में शिकायत दर्ज करवाने की तैयारी में है।

मिली जानकारी के अनुसार चंद्रकांत वरक ठाणकर पाडा के दुर्गा नगर में रहते है। वह ठाणे में ही एक कूरियर कंपनी में हाउस कीपर का काम करते है। वरक को उनकी कंपनी से हर महीने वेतन के तौर पर केवल 10,000 रुपये मिलता है। जबकि उनकी सालाना आय महज 1 लाख 20 हजार रुपये है। इससे पहले वरक एक सुरक्षा गार्ड के तौर पर नौकरी करते थे। यह भी पढ़े-महाराष्ट्र: ठाणे जिले में ‘अग्नि तांडव’, भिवंडी में स्वाहा हुआ गोदाम, तुर्भे में 12 घंटे बाद भी धधक रहा डंपिंग ग्राउंड

बताया जा रहा है कि हाल ही में वह हमेशा की तरह ठाणे अपने काम पर जाने के लिए निकले थे, इस बीच उन्हें आयकर विभाग का नोटिस मिला। नोटिस में 1 करोड़ 14 लाख रुपये की जानकारी पूछी गई थी। इतनी बड़ी राशि देखकर चंद्रकांत को भरोसा नहीं हुआ और उन्होंने नोटिस को कई बार पढ़ा। नोटिस पढ़कर चंद्रकांत के पैरो तले से जमीन खिसक गई वह फ़ौरन आयकर विभाग के कार्यालय पहुंचे।

मिली जानकारी के मुताबिक नोटिस में लिखा गया है कि उनके पैन कार्ड और बैंक अकाउंट के जरिए चीन से 1 करोड़ 14 लाख रुपये का ट्रांजैक्शन किया गया है। चंद्रकांत वरक ने आयकर विभाग से संपर्क किया और वहां के अधिकारियों को इस नोटिस व अपने हालात के बारे में जानकारी दी।

हालांकि इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के अधिकारियों ने उनसे कहा कि उनके ही पैन कार्ड व बैंक खाते का उपयोग करके 1 करोड़ 14 लाख रुपये का ट्रांजैक्शन किया गया है। इसलिए चंद्रकांत वरक को पुलिस स्टेशन जाकर शिकायत दर्ज कराने की सलाह दी गई है। अधिकारियों ने आशंका जताई है कि वरक के पैन कार्ड का गलत इस्तेमाल किया गया है। अब देखना होगा कि इस मामले में पुलिस आगे क्या करती है, क्योकि लेनदेन विदेश से हुआ है।