14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

’12वीं फेल’ फेम IPS अधिकारी मनोज शर्मा को मिला प्रमोशन, अब बने महाराष्ट्र पुलिस के आईजी

Manoj Sharma: 12वीं फेल फिल्म में एक्टर विक्रांत मैसी ने आईपीएस मनोज शर्मा का किरदार निभाया है।

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Dinesh Dubey

Mar 18, 2024

manoj_sharma_12th_fail.jpg

आईपीएस अधिकारी मनोज कुमार शर्मा को महाराष्ट्र पुलिस में उप-महानिरीक्षक (डीआईजी) से महानिरीक्षक (आईजी) पद पर पदोन्नत किया गया है। हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 12वीं फेल (12th Fail Movie) शर्मा के जीवन पर आधारित है, जिसने हर जगह खूब सुर्खियां बटोरीं। इस फिल्म में एक्टर विक्रांत मैसी ने आईपीएस मनोज शर्मा का किरदार निभाया है।

जानकारी के मुताबिक, कैबिनेट की नियुक्ति समिति (एसीसी) ने 2003, 2004 और 2005 बैच के आईपीएस अधिकारियों के पदोन्नति को हरी झंडी दे दी है। जिसमें आईपीएस अधिकारी मनोज शर्मा का भी नाम है। उन्हें आईजी रैंक पर प्रमोट किया गया है। यह भी पढ़े-12th Fail आईपीएस मनोज शर्मा के इन 8 शब्दों ने बदली एक्टर की जिंदगी....

महाराष्ट्र पुलिस में आईजी बनने के बाद मनोज शर्मा ने एक्स और इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर भारतीय पुलिस सेवा में अपनी उल्लेखनीय यात्रा को बताया है। जो उन्होंने सहायक पुलिस अधीक्षक (एएसपी) के रूप में शुरु की और अब आईजी तक पहुंच गई है। उन्होंने उन सभी लोगों को धन्यवाद कहा है, जिन्होंने उनके लंबे और चुनौतीपूर्ण करियर पथ पर उनका साथ दिया है।

आईपीएस अधिकारी ने एक्स पर लिखा, “एएसपी से शुरू हुई यात्रा आज के भारत सरकार के ऑर्डर से आईजी बनने तक जा पहुंची है। इस लंबी यात्रा में साथ देने के लिए मन से सभी का आभार...।“


12वीं फेल' फिल्म आईपीएस अधिकारी मनोज शर्मा की वास्तविक कहानी पर बनी है। यह फिल्म उनके यूपीएससी परीक्षा देने के दौरान के अथक संघर्ष को उजागर करती है। उन्होंने चार बार यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा दी लेकिन पहले तीन प्रयासों में उन्हें असफलता मिली। चौथे प्रयास में वह सफल हुए और उनका 121 रैंक आया। आईपीएस शर्मा मुंबई पुलिस में एडिशनल कमिश्नर रह चुके है।

शैक्षणिक विफलताओं का सामना करने से लेकर वित्तीय कठिनाइयों को सहन करने तक शर्मा की आईपीएस अधिकारी बनने तक की यात्रा बेहद कठिन थी। आईजी के तौर पर उनकी पदोन्नति उनकी प्रेरक जीवन कहानी में एक और अध्याय जोड़ती है।

बड़ी खबरें

View All

मुंबई

महाराष्ट्र न्यूज़

ट्रेंडिंग