17 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Dahi Handi 2022: मुंबई में दही हांडी उत्सव में अब तक 24 ‘गोविंदा’ घायल, कई को लगी है गंभीर चोटें

Mumbai Dahi Handi Celebration: मुंबई में दही हांडी की धूम है। इस बीच दही हांडी उत्सव में हुई घटनाओं में कुल 24 लोग घायल हुए है, जिनमें से 19 को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई। जबकि पांच का अभी इलाज चल रहा है।

less than 1 minute read
Google source verification

मुंबई

image

Dinesh Dubey

Aug 19, 2022

Dahi Handi Celebration In Mumbai

मुंबई में दो साल बाद मनाई जा रही दही हांडी

Dahi Handi Celebration In Mumbai: जन्माष्टमी (Janmashtami 2022) के अवसर पर आज (19 अगस्त) आयोजित दही हांडी कार्यक्रम के दौरान मुंबई और उपनगरों में हुए हादसों में 24 ‘गोविंदा’ घायल हो गए। बृहमुंबई महानगर पालिका (BMC) के अधिकारीयों ने बताया कि मुंबई में अलग-अलग घटनाओं में अब तक 24 गोविंदा जख्मी हुए है।

अधिकारिक बयान के मुताबिक, दही हांडी उत्सव में हुई घटनाओं में कुल 24 लोग घायल हुए थे, जिनमें से 19 को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई। जबकि पांच का अभी इलाज चल रहा है। सभी की हालत स्थिर बताई जा रही हैं। घायल गोविंदाओं को अलग-अलग सरकारी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। यह भी पढ़े-दही हांडी उत्सव के बीच मुंबई में बड़ा हादसा, बोरीवली इलाके में चार मंजिला इमारत ढही

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने एक दिन पहले ही घोषणा की कि दही हांडी को साहसिक खेल का दर्जा दिया जाएगा। साथ ही प्रतिभागियों या उनके परिवारों को मानव पिरामिड बनाने के दौरान किसी खिलाड़ी के हताहत होने की स्थिति में मुआवजा दिया जाएगा। जख्मी गोविंदाओं के इलाज का खर्च भी राज्य सरकार उठाएगी।

शिंदे सरकार के इस निर्णय से दही हांडी में शामिल होने वाले युवक खेलकूद कोटे के तहत सरकारी नौकरियों के लिए आवेदन कर पायेंगे। वहीँ, मानव पिरामिड बनाने के दौरान हादसे का शिकार होने वाले गोविंदाओं की दुर्भाग्यपूर्ण मृत्यु होने पर उनके परिवार को 10 लाख रूपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। जबकि किसी गोविंदा के गंभीर रूप से घायल हो जाने पर सात लाख रूपये तथा मामूली रूप से घायल होने पर पांच लाख रूपये दिये जाएंगे।

दही हांडी कार्यक्रम के दौरान मानव पिरामिड बनाने के समय सभी घायल हुए है। बता दें कि दही हांडी उत्सव में दही से भरी मटकी हवा में लटक रही होती है और मानव पिरामिड बनाकर उसे तोड़ा जाता है।