3 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Dahi Handi 2023: मुंबई-ठाणे में इन जगहों पर लगेगी सबसे ऊंची दही हांडी, गोविंदाओं को मिलेंगे लाखों के इनाम

Dahi Handi 2023 in Mumbai Thane: जन्माष्टमी के मौके पर मुंबई, ठाणे में दशकों से मनाये जाने वाले इस लोकप्रिय उत्सव के लिए लाखों के इनाम रखे गए है। दही हांडी उत्सव में इस बार भी राजनीतिक दल बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं।

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Dinesh Dubey

Sep 06, 2023

dahi_handi_2023_celebration.jpg

मुंबई और ठाणे में दही हांडी उत्सव की धूम

Dahi Handi 2023 Celebration: कृष्ण जन्माष्टमी 2023 (Krishna Janmashtami 2023) के मौके पर मुंबई और ठाणे में दही हांडी उत्सव बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। इस साल 7 सितंबर को दही हांडी उत्सव है, जिसके लिए कई दिनों से तैयारियां चल रही हैं। मुंबई और ठाणे की सड़कों पर सुबह से ही कृष्ण जन्माष्टमी की धूम होगी। सूरज चढ़ने के साथ ही गली मोहल्लों में ‘गोविंदा आला रे आला’ की गूंज सुनाई देगी। मुंबई और ठाणे के विभिन्न हिस्सों से युवाओं की टोली दही हांडी फोड़ने के लिए रवाना होगी।

दही हांडी उत्सव में हर साल की तरह इस बार भी राजनीतिक दल बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। जन्माष्टमी के मौके पर मुंबई, ठाणे में दशकों से मनाये जाने वाले इस लोकप्रिय उत्सव के लिए लाखों के इनाम रखे गए है। यह इनाम मानव पिरामिड (थर) की उंचाई के आधार पर तय किये गए है। बता दें कि दही हांडी उत्सव में दही से भरी मटकी हवा में लटक रही होती है और गोविंदाओं की टोली मानव पिरामिड बनाकर उसे तोड़ते है। यह भी पढ़े-Dahi Handi 2022: दही हांडी को लेकर MNS और BJP का बड़ा फैसला, गोविंदाओं को दी फ्री बीमा की सौगात


मुंबई और ठाणे में यहां लगेगी सबसे उंची दही-हांडी:

1) ठाणे - संस्कृति युवा प्रतिष्ठान

आयोजक- विधायक प्रताप सरनाईक

स्थान - ठाणे महानगर पालिका स्कूल ग्राउंड, वर्तक नगर, ठाणे

2) ठाणे- मनसे दही हांडी उत्सव

आयोजक - MNS नेता अविनाश जाधव

स्थान – भगवती मैदान, विष्णु नगर, नौपाडा, ठाणे

3) ठाणे - दिघे साहेबांची हंडी (शिवसेना) मानाची हांडी

मार्गदर्शक - मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे

स्थान- टेंभी नाका, ठाणे

4) राम कदम दही हांडी

मुंबई के घाटकोपर में बीजेपी विधायक राम कदम (Ram Kadam) ने एक बार फिर भारत की सबसे बड़ी दही हांडी लगाने का दावा किया है। हालांकि इसके इनाम की राशि का खुलासा नहीं हुआ है।

स्थान- घाटकोपर श्रेयस सिग्नल

5) मुंबई के वर्ली के जांबोरी मैदान में बड़ी दही हांडी उत्सव का आयोजन किया जाएगा। जहां कई नेता और अभिनेता शिरकत करने वाले है। वर्ली में हनुमान मैदान, वीर जिजामातानगर में शिवसेना उद्धव गुट दही हांडी उत्सव आयोजित कर रहा है।

6) साई जलाराम प्रतिष्ठान की दही हांडी

ठाणे नगर निगम के पूर्व विपक्षी नेता देवराम भोईर के मार्गदर्शन में बालकूम जकात नाका स्थित साईं जलाराम प्रतिष्ठान द्वारा आयोजित दही हांडी उत्सव में कुल 15 लाख के पुरस्कार दिए जाएंगे। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और सांसद श्रीकांत शिंदे भी इस कार्यकम में मुख्य अतिथि बनकर शामिल होंगे।