9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Dahi Handi Festival: मुंबई में दो साल बाद कृष्ण जन्माष्टमी की धूम, शहर के कई इलाकों में फोड़ी जाएगी दही हांडी

मुंबई में दो साल बाद कृष्ण जन्माष्टमी बड़े ही धूमधाम से आज मनाई जाएगी। कोरोना महामारी के कारण पिछले दो साल से कोई कार्यक्रम शहर में आयोजित नहीं किया गया था। लेकिन दो साल बाद आज शहर में गोविंदा आला रे आला की आवाज सुनाई देगी।

2 min read
Google source verification
After two years, Govinda pathaks in Mumbai gear up to celebrate Dahi Handi Festival

मुंबई में दो साल बाद कृष्ण जन्माष्टमी की धूम

Krishna Janmashtami 2022: मुंबई में दो साल बाद कृष्ण जन्माष्टमी की धूम है। दरअसल कोरोना महामारी के कारण पिछले दो सालों में कोई कार्यक्रम का आयोजन यहां नहीं किया गया था। लेकिन इस बार इसे धूमधाम से मनाने की इजाजत सरकार ने दी हुई है। यही कारण है कि शहर में गोविंदा आला रे आला की आवाज सुनाई पड़ेगी।

ज्ञात हो कि मुंबई सहित आस-पास के इलाकों में कई जगहों पर कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है। जिसके चलते आज युवाओं की टोली दही हांडी फोड़ते हुए दिखेगी। दही हांडी के इस त्योहार में सियासी दल भी बढ़ चढ़कर उतरे हैं। मुंबई में कई सालों से यह त्योहार खास अंदाजा में मनाया जाता रहा है।

यह भी पढ़ें-Maharashtra News: शिंदे सरकार का बड़ा फैसला, दही हांडी को दिया खेल का दर्जा; गोविंदाओं को मिलेगी नौकरी

मुंबई में गोविंदाओं की टोलियां एक के ऊपर एक चढ़कर मीनारें बनाते हैं। फिर वे 30-40 फीट उंची टंगी दही और हल्दी से भरी मटकियों को फोड़ते हैं। जिसके बाद उन्हें मोटी रकम दी जाती है। दही हांडी कराने वाली समितियां अपने यहां फिल्मी हस्तियों को भी बुलाती हैं। जिसके चलते दही हांडी की चमक बढ़ जाती है।

मुंबई और ठाणे में नेताओं की तरफ से कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। इस बार मुंबई भाजपा के अध्यक्ष आशीष शेलार की दही हांडी की खासी चर्चा है जिसका आयोजन वर्ली इलाके में किया गया है जो कि शिवसेना का गढ़ है। इस इलाके से उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य ठाकरे विधायक हैं।

वहीं महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे ने विधानसभा में गोविंदा दही हांडी को साहसी खेल का दर्जा देने का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि इसके तहत प्रो गोविंदा लीग भी शुरू होगी। दही हांडी के दौरान घायल होने वाले गोविंदाओं को पांच लाख और मौत होने पर 10 लाख तक की आर्थिक मदद दी जाएगी।