हाल ही में मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहीण योजना की राशि को 1500 रुपये से बढ़ाकर 2100 रुपये करने को लेकर राज्य के उपमुख्यमंत्री व वित्त मंत्र अजित पवार ने बड़ा बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि लाडली बहनों को फिलहाल 1500 रुपये दिए जा रहे हैं, लेकिन जब राज्य के आर्थिक हालात सुधरेंगे, तब इसे बढ़ाने के संबंध में फैसला लिया जाएगा। अजित पवार के इस बयान से एक बार फिर स्पष्ट हो गया है कि लाडली बहनों को 2100 रुपये की किस्त कब से मिलेगी, यह कोई नहीं जानता।