बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री (Dhirendra Krishna Shastri) 12 दिवसीय महाराष्ट्र दौरे पर आये हैं। वह अभी मुंबई में है, जहां वे 5 से 11 अप्रैल तक भिवंडी में श्रीमद भागवत कथा कहेंगे। कथा की शुरुआत के पहले ही दिन उन्होंने कुछ ऐसा किया, जिसने सबका ध्यान खींच लिया है। कथा के समापन के बाद बागेश्वर बाबा ने इंडियन कॉर्पोरेशन गोदाम स्थित निवास पर वाई-सिक्यूरिटी में तैनात महाराष्ट्र पुलिस के जवानों और अपने सेवादारों के साथ एक दोस्ताना क्रिकेट मैच खेला।