मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहीण योजना की राशि को 1500 रुपये से बढ़ाकर 2100 रुपये करने को लेकर राज्य के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने बड़ा बयान दिया है। बीड जिले के दौरे पर गए वित्तमंत्री अजित पवार ने कहा, लाडली बहनों को फिलहाल 1500 रुपये दिए जा रहे हैं, लेकिन जब आर्थिक हालात सुधरेंगे, तब इसे बढ़ाने के संबंध में जरुर फैसला लिया जाएगा।