लाडकी बहीन योजना के तहत महिलाओं को 2,100 रुपये प्रतिमाह देने की मांग पर वित्तमंत्री अजित पवार ने गुरुवार को विधानसभा में स्थिति स्पष्ट की। उन्होंने कहा कि सरकार फिलहाल योजना के तहत घोषित 1500 रुपये की सहायता राशि ही दे रही है, और जब राज्य की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा, तब ही 2,100 रुपये दी जा सकेगी। उन्होंने यह भी कहा, हर चीज का प्रबंध किया जा सकता है, लेकिन पैसे का नहीं, जिससे यह स्पष्ट हो गया कि लाडली बहनों को फिलहाल और इंतजार करना होगा।