
लोकसभा चुनाव की तारीख नजदीक आने के साथ ही महाराष्ट्र में सियासी घमासान तेज हो गया है। इस बीच, बीजेपी ने आम चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की सातवीं सूची बुधवार को जारी की। इसमें महाराष्ट्र और कर्नाटक से 1-1 उम्मीदवार का ऐलान किया।
बीजेपी ने नवनीत राणा को महाराष्ट्र की अमरावती सीट से टिकट दिया है। वर्तमान में नवनीत राणा अमरावती सीट से निर्दलीय सांसद है। जबकि उनके पति रवि राणा अमरावती से निर्दलीय विधायक है। इसके साथ ही बीजेपी ने अब तक राज्य में 24 उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। कांग्रेस ने बलवंत वानखेड़े को अमरावती से प्रत्याशी बनाया है। बलवंत महाविकास आघाडी (एमवीए) गठबंधन के संयुक्त उम्मीदवार हैं। अमरावती निर्वाचन क्षेत्र में दूसरे चरण में 26 अप्रैल को मतदान होगा। यह भी पढ़े-उद्धव गुट की लिस्ट आते ही मचा हंगामा, शरद पवार खेमे ने किया प्रदर्शन, कांग्रेस नेता बोले- तोड़ दो गठबंधन
ये हैं महाराष्ट्र में BJP के 24 उम्मीदवार
नितिन गडकरी (नागपुर), सुधीर मुनगंटीवार (चंद्रपुर), हिना गावित (नंदुरबार), सुभाष भामरे (धुले), स्मिता वाघ (जलगांव), रक्षा खडसे (रावेर), अनुप धोत्रे (अकोला), रामदास तड़स ( वर्धा), प्रतापराव चिखलियाकर (नांदेड़), रावसाहेब दानवे (जालना), भारती पवार (दिंडोशी), कपिल पाटिल (भिवंडी), पीयूष गोयल (मुंबई उत्तर), मिहिर कोटेचा (मुंबई उत्तर पूर्व), मुरलीधर मोहोल (पुणे), सुजय विखे-पाटिल (अहमदनगर), पंकजा मुंडे (बीड), सुधाकर श्रंगारे (लातूर), रणजीतसिंह नाइक निंबालकर (माधा), संजयकाका पाटिल (सांगली), सुनील मेंढे (भंडारा-गोंदिया), अशोक नेते (गढ़चिरौली-चिमूर), राम सातपुते (सोलापुर) और नवनीत राणा (अमरावती)।
महाराष्ट्र की 48 लोकसभा सीटों के लिए पांच चरणों में 19 अप्रैल, 26 अप्रैल, 7 मई, 13 मई और 20 मई को मतदान होगा, जबकि वोटों की गिनती 4 जून को होगी।
Published on:
27 Mar 2024 07:32 pm

बड़ी खबरें
View Allमुंबई
महाराष्ट्र न्यूज़
ट्रेंडिंग
