5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

महाराष्ट्र में 23 साल की लड़की से सामूहिक बलात्कार, ‘महाप्रसाद’ के बहाने ले गए खेत, 5 ने किया रेप

Maharashtra News: आरोपियों ने युवती को घटना के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी थी।

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Dinesh Dubey

Jan 31, 2024

Rape Crime News

अमरावती में युवती से गैंगरेप (File)

Amravati Gang Rape: महाराष्ट्र के अमरावती में सामूहिक बलात्कार की सनसनीखेज घटना सामने आयी है। पांच लोगों ने 23 वर्षीय लड़की के साथ सुनसान जगह पर सामूहिक दुष्कर्म किया। गैंगरेप किस यह घटना अमरावती जिले के वरुड तालुका के मालखेड में हुई है। पुलिस ने पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

मिली जानकारी के मुताबिक, एक आरोपी ने पीड़ित युवती की मां से कहा था कि वह उसे महाप्रसाद के लिए ले जा रहा है और बाइक पर बैठा लड़की को साथ ले गया. इसके बाद युवती को खेत में ले गया और वहां उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोप है कि बारी-बारी से कुल पांच दरिंदों ने युवती के साथ हैवानियत की। यह भी पढ़े-बच्चे के निजी अंग को प्राइवेट पार्ट से छूना भी यौन उत्पीड़न, बॉम्बे HC ने रिश्तेदार को नहीं दी जमानत

महाप्रसाद आयोजन के अवसर पर 23 वर्षीय लड़की को अमरावती के मालखेड में लाया गया और फिर उसे घर छोड़ने के बहाने खेत में बनी झोपड़ी में ले जाकर पांच लोगों ने गैंगरेप किया। इस मामले में वरुड तालुका की शेंदुरजनाघाट पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपहरण और रेप का मामला दर्ज किया है। सभी पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपियों के नाम महेश वाघमारे, पिंटू हरले, रमेश भलावी, इस्माइल खान, नितिन ठाकरे हैं, सभी मालखेड के रहने वाले हैं।

कैसे हुई वारदात?

आरोपी महेश वाघमारे ने पीड़िता की मां से यह कहकर उसे साथ ले गया कि वह पीड़िता को महाप्रसाद के लिए मालखेड ले जा रहा है। आरोपी ने पीड़िता को रात भर अपने घर में बंद रखा। बाद में आरोपी महेश युवती को दूसरे आरोपी के साथ लेकर खेत में गया। आरोपी महेश और पिंटू हरले दोपहिया वाहन से पीड़िता को एक खेत में ले गए। इसके बाद दोनों ने उसके साथ बलात्कार किया। इसके बाद तीन और आरोपी भी वहां आ गए और उन्होंने भी लड़की के साथ दुष्कर्म किया।

जब पीड़िता ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उसकी लात-घूंसों से पिटाई की। इतना ही नहीं आरोपियों ने लड़की को इस घटना के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। हालांकि पीड़िता ने साहस दिखाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। केस दर्ज कर पुलिस ने सभी पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।