27 दिसंबर 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

महाराष्ट्र: 32 वर्षीय अभिनेत्री से कई बार बलात्कार, पूर्व विधायक के बेटे पर लगा गंभीर आरोप

Pune Crime: अभिनेत्री ने पुलिस को बताया कि उसने शुरू में आरोपी के शादी के प्रस्ताव को ठुकरा दिया था।

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Dinesh Dubey

Jan 28, 2024

Mumbai rape news

Maharashtra News: महाराष्ट्र के पुणे से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। एक पूर्व विधायक के बेटे पर मराठी फिल्म इंडस्ट्री की अभिनेत्री से रेप का आरोप लगा है। इस मामले में सोलापुर के रहने वाले आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। बताया जा रहा है कि आरोपी ने शादी का झांसा देकर 32 वर्षीय पीड़िता के साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि आरोपी ने उसके सिर पर पिस्तौल रखकर उसे धमकी दी। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के मुताबिक, इस मामले में विमानतल पुलिस स्टेशन में 35 वर्षीय विराज रविकांत पाटिल के खिलाफ बलात्कार और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। 32 वर्षीय अभिनेत्री ने शुक्रवार को एयरपोर्ट पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई थी। आरोपी विराज सोलापुर के सोरेगाव में रॉयल पाम में रहता है। यह भी पढ़े-पुणे में IT इंजीनियर युवती की गोली मारकर हत्या, ओयो होटल में मिला शव, बॉयफ्रेंड गिरफ्तार

32 वर्षीय पीड़िता ने शुक्रवार को विमानतल पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के मुताबिक, ये घटना 27 अगस्त 2023 से 20 जनवरी 2024 के बीच विमाननगर और मुलशी के एक रिसॉर्ट में हुई। विराज पाटिल के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 376, 376 (2) (एन), 377, 323, 504 और 506 के साथ-साथ आर्म्स एक्ट की धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

पुलिस के मुताबिक पीड़िता मॉडलिंग करती है। उसने मराठी फिल्मों में काम किया है। विराज पाटिल से उसकी पहचान सोशल मीडिया के जरिए हुई थी। आरोप है कि विराज ने एक्ट्रेस से कहा था कि वह अपनी पहली पत्नी को तलाक देने के बाद उससे शादी करेगा। शादी की बात कहकर बार-बार उसके साथ शारीरिक संबंध बनाये।

शिकायतकर्ता महिला ने बताया कि जब भी वह शादी की बात करती तो विराज बात टाल देता। बाद में वह महिला से दूरी बनाने लगा। इस बीच, जब युवती ने शादी के लिए दबाव बनाया तो उसने पिस्तौल दिखाकर धमकी दी और गाली-गलौज की। पुलिस के पास नहीं जाने की चेतावनी भी दी।

पुलिस ने कहा कि अभिनेत्री ने मई 2023 में सोशल मीडिया पर विराज के साथ बातचीत शुरू की। शिकायतकर्ता ने कहा कि तलाक की याचिका लंबित होने के बावजूद विराज ने उसे शादी का प्रस्ताव दिया। पीड़िता ने बताया कि 2016 में उसका तलाक हो गया था और उसकी एक बेटी भी है।

अभिनेत्री ने पुलिस को बताया कि उसने शुरू में विराज के शादी के प्रस्ताव को ठुकरा दिया था, लेकिन पिछले साल 14 अगस्त को वह पुणे आया था। इस दौरान आरोपी से मिलने के बाद उसने अपना मन बदल लिया।

बताया जा रहा है कि आरोपी विराज पूर्व विधायक रविकांत पाटिल का बेटा हैं। रविकांत पाटिल कर्नाटक के इंडी निर्वाचन क्षेत्र से विधायक रह चुके हैं। उन्होंने सोलापुर से लोकसभा चुनाव भी लड़ा था, लेकिन हार गए थे। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।