7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पुणे में IT इंजीनियर युवती की गोली मारकर हत्या, ओयो होटल में मिला शव, बॉयफ्रेंड गिरफ्तार

Infosys Engineer Murder: प्रारंभिक जांच में पता चला है कि हत्या के पीछे का कारण प्रेम प्रसंग है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Dinesh Dubey

•

Updated: 28 Jan 2024, 3:50 PM IST

vandana_dwivedi_murder.jpg

पुणे में इंफोसिस की महिला इंजीनियर की हत्या, CCTV में नजर आया आरोपी ऋषभ

Maharashtra Pune News: महाराष्ट्र के पुणे शहर के करीब दिग्गज आईटी कंपनी इंफोसिस (Infosys) में काम करने वाली 26 वर्षीय महिला इंजीनियर का शव मिलने से सनसनी फ़ैल गई है। पिंपरी-चिंचवड के हिंजवडी इलाके में एक OYO होटल में इंजीनियर युवती का शव मिला। प्रारंभिक जानकारी में सामने आया है कि युवती का नाम वंदना द्विवेदी (Vandana Dwivedi) है। उसकी हत्या शनिवार की रात में की गई है। वंदना के सिर में गोली मारी गई है।

वारदात की जानकारी मिलने पर हिंजवडी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर अस्पताल भेजा है। इस बीच, मुंबई पुलिस ने मृतक युवती के कथित प्रेमी ऋषभ निगम (Rishabh Nigam) को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि 26 वर्षीय वंदना द्विवेदी रविवार तड़के हिंजेवाड़ी के लक्ष्मी नगर इलाके में स्थित ओयो होटल के एक कमरे में मृत पाई गई। उसके सिर पर गोली लगी थी। यह भी पढ़े-माता-पिता को टॉर्चर करते थे बेटा-बहू, बॉम्बे हाईकोर्ट ने कहा- 10 दिन में खाली करो फ्लैट

मिली जानकारी के मुताबिक, आईटी इंजीनियर वंदना के कथित बॉयफ्रेंड ऋषभ निगम को हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। ऋषभ उत्तर प्रदेश के लखनऊ का निवासी है। ऋषभ ने कल इस जघन्य हत्या को अंजाम दिया और फिर मुंबई भाग गया। हालाँकि, मुंबई पुलिस की त्वरित कार्रवाई के कारण वह पकड़ा गया। उसे चेकिंग के दौरान मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया और हिंजवडी पुलिस को सौंप दिया। उसके पास से एक पिस्तौल बरामद हुई है।

प्रारंभिक जांच से पता चला है कि हत्या के पीछे का कारण प्रेम प्रसंग था। पुलिस को जांच से पता चला है कि वंदना शनिवार शाम में एक व्यक्ति के साथ होटल में आई थी।

पिंपरी-चिंचवड पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, शुरुआती जांच से पता चलता है कि मृतक युवती और आरोपी रिलेशनशिप में थे और उनके बीच विवाद चल रहा था। आरोपी ऋषभ ने वंदना के सिर में गोली मारकर उसकी हत्या कर दी है। घटना के बाद वह मौके से भाग गया था।

अधिकारी ने कहा, सूचना मिलने के बाद हमने आरोपी को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान चलाया और आरोपी को दबोच लिया गया, वह मुंबई भागने की फ़िराक में था। मामले में आगे की जांच जारी है।