5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

महाराष्ट्र: नागपुर में टला बड़ा हादसा, फ्लाईओवर से रेलवे ट्रैक पर गिरी कार, 5 जख्मी

Nagpur Car Accident: रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने हादसे की जांच शुरू कर दी है। इस दुर्घटना के कारण नागपुर-वर्धा (Nagpur-Wardha) के बीच रेल यातायात भी कुछ देर के लिए बाधित हो गया।

less than 1 minute read
Google source verification

मुंबई

image

Dinesh Dubey

Jul 02, 2023

nagpur_car_accident.jpg

नागपुर में पटरी पर गिरी कार

Maharashtra Nagpur Accident: महाराष्ट्र के नागपुर जिले में रविवार सुबह एक बड़ा हादसा टल गया। पुलिस ने बताया कि एक बेकाबू कार बोरखेड़ी फ्लाईओवर (Borkhedi Flyover) से रेलवे ट्रैक पर गिरी गई। इस हादसे में पांच लोग जख्मी हो गए। इस दुर्घटना के कारण नागपुर-वर्धा (Nagpur-Wardha) के बीच रेल यातायात भी प्रभावित हुआ। गनीमत रही कि दुर्घटनाग्रस्त कार की चपेट में कोई ट्रेन नहीं आई।

बुटीबोरी पुलिस (Butibori Police) के एक अधिकारी ने बताया कि आज सुबह करीब 7.30 बजे नागपुर के बोरखेड़ी फ्लाईओवर से एक तेज रफ्तार कार रेलवे ट्रैक पर गिर गई। हादसे में कार सवार पांच लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए स्थानीय निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह भी पढ़े-न ओवरस्पीड, न टायर फटा.. तो कैसे हुआ बुलढाणा बस हादसा? RTO रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा

सेंट्रल रेलवे (नागपुर डिवीजन) के मुताबिक, रविवार सुबह करीब 7.30 बजे नागपुर-चंद्रपुर रोड (Nagpur Chandrapur Road) पर बेला (Bela) के पास रेलवे ओवर ब्रिज से एक कार रेलवे ट्रैक पर गिर गई। अधिकारियों ने बताया कि यह घटना बुटीबोरी से बोरखेड़ी सेक्शन (Botibori-Borkhedi Section) के बीच हुई।

जानकारी के मुताबिक, तेज रफ्तार कार बेला के पास कम से कम 50 फीट की ऊंचाई से रेलवे ट्रैक पर गिरी. इस हादसे में कार सवार चार यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय पुलिस स्टेशन द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक हादसे की शिकार कार किसी वजह से अनियंत्रित होकर पुल से रेलवे ट्रैक पर जा गिरी। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

उधर, रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) की नागपुर यूनिट ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है। इस दुर्घटना के कारण नागपुर-वर्धा (Nagpur-Wardha) के बीच रेल यातायात भी कुछ देर के लिए बाधित हो गया।