31 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

महाराष्ट्र के पंढरपुर में दर्दनाक हादसा, भीड़ में घुसी ट्रक, 3 की मौके पर मौत

Maharashtra Solapur Accident: हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोग पीड़ितों की मदद के लिए दौड़ पड़े। इस बीच पुलिस भी सूचना पाकर मौके पर पहुंची।

less than 1 minute read
Google source verification

मुंबई

image

Dinesh Dubey

May 20, 2023

maharashtra_truck_dumper_accident.jpg

नागपुर में भाई-बहन की सड़क हादसे में मौत

Pandharpur News: महाराष्ट्र के सोलापुर जिले के पंढरपुर में एक तेज रफ्तार ट्रक ने कहर बरपाया है। बेकाबू ट्रक ने सड़क किनारे खड़े कई लोगों को कुचल दिया। दुर्घटना में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना पंढरपुर के पास टेंभुर्णी रोड पर टाकली पुनर्वसन गांव के पास रात करीब साढ़े 11 बजे हुई।

मिली जानकारी के अनुसार, अंतिम संस्कार के बाद घर लौट रहे लोगों भीड़ में अनियंत्रित ट्रक घुस गई। जिसकी की चपेट में आने से एक ही परिवार की तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि शुक्रवार की रात गुनदेव गुटाल की मौत हो गई थी। लिहाजा सभी परिवार के लोग और रिश्तेदार उसनक अंतिम संस्कार करने के लिए गए थे। लेकिन देर रात जब सभी अंतिम संस्कार की रस्में पूरी कर घर लौट रहे थे तो अचानक टेंभुर्णी से पंढरपुर की ओर आ रहा एक मालवाहक ट्रक उनकी भीड़ में घुस गया। यह भी पढ़े-मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर दिखा रफ्तार का कहर, ट्रक में घुसी कार, बच्चे की मौत, 2 की हालत गंभीर

इस भयानक सड़क हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोग पीड़ितों की मदद के लिए दौड़ पड़े। इस बीच पुलिस भी सूचना पाकर मौके पर पहुंची। इस भीषण हादसे में मृतक गुनदेव गुटाल की दो बहुओं समेत तीन महिलाओं की मौत हो गई है। जबकि छह अन्य महिलाएं गंभीर रूप से घायल हैं।

मृतकों की पहचान हिराबाई भारत गुटाल (उम्र 35) और मुक्ताबाई गोरख गुटाल (उम्र 40) के तौर पर हुई है। हालांकि तीसरी मृतक महिला के नाम का पता नहीं चल सका है। कई घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।