29 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

महाराष्ट्र: घर वालों ने नहीं कराई शादी तो युवक चुराने लगा महिलाओं के अंडरगारमेंट्स, दामिनी स्क्वाड ने पकड़ा

Maharashtra Aurangabad News: पुलिस को महिलाओं के अंडरगारमेंट्स चोरी होने के बारे में तब पता चला, जब एक शख्स ने शिकायत दर्ज कराई। जिसके बाद दामिनी स्क्वाड को मामले की जांच का जिम्मा सौंपा गया।

less than 1 minute read
Google source verification

मुंबई

image

Dinesh Dubey

Jul 25, 2023

maharashtra_police_pune.jpg

लेटर बम ने मुंबई पुलिस में मचाई सनसनी

Chhatrapati Sambhajinagar News: महाराष्ट्र के औरंगाबाद जिले (छत्रपति संभाजीनगर) से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां महिलाओं के अंडरगारमेंट्स चुराने के आरोप में एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने छत्रपति संभाजीनगर (Chhatrapati Sambhajinagar) के एमआईडीसी वालुज क्षेत्र (MIDC Waluj) और उसके आसपास की आवासीय इमारतों से महिलाओं के अंडरगारमेंट्स चुराने के आरोप में 22 वर्षीय युवक को पकड़ा है।

पुलिस इंस्पेक्टर अविनाश अघव (Avinash Aghav) ने कहा, आरोपी सचिन डिंडोर (Sachin Dindore) को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी ने दावा किया कि उसके परिवार के लोग उसकी शादी नहीं करवा रहे है और इसलिए वह परेशान है और अंडरगारमेंट्स चुरा रहा है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसे घरों, बालकनियों और छतों से महिलाओं के अंडरगारमेंट्स चुराने में मजा आने लगा। यह भी पढ़े-Maharashtra: मराठवाड़ा में 6 महीने में 483 किसानों ने की आत्महत्या, सामने आए चौंकाने वाले आंकड़े

अधिकारी ने कहा कि आरोपी वर्तमान में एक कंपनी में श्रमिक के रूप में नौकरी करता है। पुलिस ने कहा कि इलाके की कई महिलाएं चोरी की घटना से परेशान थीं, लेकिन इस मामले को सार्वजनिक रूप से उठाने में असहज महसूस कर रही थी और चुप रहीं।

पुलिस को महिलाओं के अंडरगारमेंट्स चोरी होने के बारे में तब पता चला, जब एक शख्स ने शिकायत दर्ज कराई। जिसके बाद दामिनी स्क्वाड (Damini Squad) को मामले की जांच का जिम्मा सौंपा गया। दामिनी स्क्वाड में महिला पुलिसकर्मी भी शामिल थीं। टीमों ने छानबीन की और सीसीटीवी फुटेज की जांच की तो संदिग्ध का पता चल गया। उसे गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया।

Story Loader