6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शर्मनाक! 2 नाबालिग छात्राओं से शिक्षक ने की गंदी हरकत, CCTV में कैद हुई करतूत

Maharashtra Aurangabad News: एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि शिक्षक के खिलाफ शिकायत मिलने पर एफआईआर दर्ज की गई है। शिक्षक को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है।

less than 1 minute read
Google source verification

मुंबई

image

Dinesh Dubey

Jul 12, 2023

rape_with_girl.jpg

rape news

Aurangabad Student Molested: महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर (Chhatrapati Sambhajinagar) शहर में गुरु-शिष्य के रिश्ते को कलंकित करने का मामला सामने आया है। जहां एक शिक्षक ने कथित तौर पर दो नाबालिग छात्राओं के साथ घिनौनी हरकत की। पुलिस ने छेड़छाड़ करने के आरोप में स्कूल शिक्षक के खिलाफ पॉस्को एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है और उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ शिक्षा का अधिकार अधिनियम (Right to Education Act) की धाराएं भी लगाई हैं।

जानकारी के मुताबिक, आरोपी के खिलाफ स्कूल के प्रिंसिपल ने शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस को कथित तौर पर 8 अप्रैल 2023 को हुई एक घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सौंपा गया है। पुलिस ने बताया कि स्कूल प्रशासन को हाल ही में कक्षा पांच की छात्राओं के साथ शिक्षक के कथित दुर्व्यवहार के बारे में पता चला। यह भी पढ़े-महाराष्ट्र में रिश्तों का कत्ल, पत्नी ने बेटे के साथ मिलकर पति को दी दर्दनाक मौत!

इसके अलावा जांच में पता चला है आरोपी शिक्षक ने किसी बात को लेकर छठी कक्षा के लड़कों को क्लास में बुरी तरह पीटा था। 23 जून को हुई यह घटना भी सीसीटीवी में कैद हो गई। घटना के बारे में पता चलने पर स्कूल प्रिंसिपल ने आंतरिक जांच शुरू की, जिसके बाद प्रबंधन ने शिक्षक के खिलाफ शिकायत दर्ज करने का फैसला किया।

डिप्टी पुलिस कमिश्नर (जोन-2) शिलवंत नांदेडकर (Shilwant Nandedkar) ने कहा, "हमें शिक्षक के खिलाफ शिकायत मिली है और प्राथमिकी दर्ज की गई है। शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया गया है।" पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।