एनसीपी नेता अजित पवारने कहा कि हमारे सहयोगी दल कांग्रेस के साथ पूरी तरह से चर्चा के बाद ही आगे सरकार गठन के लिए बढ़ेंगे। ऐसे में राज्यपाल की ओर से दिए गए कम समय में समर्थन पत्र सौंपना मुश्किल भरा काम होगा। विधायकों के हस्ताक्षरशुदा पत्र को सौंपने के लिए चाहिए समय। इधर, कांग्रेस के समर्थन पर एनसीपी सुप्रीमो शरद पवार ने चुप्पी साध ली। मीडिया को कुछ भी कहने से इनकार कर दिया। हालांकि शरद पवार ने कांग्रेस के राजनीतिक सलाहकार अहमद पटेल से बातचीत की। वहीं दिल्ली से किसी भी वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं ने आने से इनकार कर दिया। दूसरी ओर शिवसेना नेता संजय राउत ने किया ट्वीट किया है कि कोशिश करने वालों की हार नहीं होती। लीलावती अस्पताल में एंजियोप्लास्टी के लिए भर्ती हुए शिवसेना के प्रवक्ता संजय राउत ने मंगलवार को फिर ट्वीट कर अपने तेवर दिखाए। उन्होंने लिखा, लहरों से डरकर नौका पार नहीं होती, कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती।