26 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Maharashtra: गर्लफ्रेंड को 12 बार चाकू से गोदा, फिर आम के पेड़ पर लगा ली फांसी, गढ़चिरौली में हुई दिल दहला देने वाली वारदात

Gadchiroli News: गढ़चिरौली जिले के कोरची तहसील से आठ किलोमीटर दूर तेमली गांव में यह घटना घटी है। आरोप है कि लड़के ने बुधवार रात दस बजे के बीच 17 साल की गर्लफ्रेंड पर 12-13 बार चाकू से हमला किया और उसकी जान लेने की कोशिश की। पीड़ित लड़की और विक्रम के बीच लंबे समय से अफेयर चल रहा था।

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Dinesh Dubey

Aug 05, 2022

Boyfriend stabbed Girlfriend in Gadchiroli

गढ़चिरौली में दिल दहला देने वाली घटना घटी

Boyfriend Committed Suicide After Stabbing Girlfriend In Gadchiroli: महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां बॉयफ्रेंड ने चाकू से वार कर अपनी 17 वर्षीय प्रेमीका को जान से मारने की कोशिश की और फिर फांसी लगाकर खुद आत्महत्या कर ली। इस हमले में पीड़ित लड़की गंभीर रूप से घायल हो गई है और उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। आत्महत्या करने वाले युवक की पहचान विक्रम ज्ञानसिंह फुलकवार के रूप में हुई है।

बताया जा रहा है कि लड़की को बचाने आई उसकी बहन पर भी 20 वर्षीय आरोपी ने चाकू से वॉर कर लहूलुहान कर दिया। पीड़िता को ग्रामीण अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद गढ़चिरौली जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि उसकी हालत खतरे से बाहर है। यह भी पढ़े-Mumbai Fire: मुंबई के वाडिया अस्पताल में लगी आग पर फायर ब्रिगेड ने पाया काबू, बड़ी जनहानि टली

जिले के कोरची तहसील से आठ किलोमीटर दूर तेमली गांव में यह घटना घटी है। आरोप है कि लड़के ने बुधवार रात दस बजे के बीच 17 साल की गर्लफ्रेंड पर 12-13 बार चाकू से हमला किया और उसकी जान लेने की कोशिश की। पीड़ित लड़की और विक्रम के बीच लंबे समय से अफेयर चल रहा था। इस प्रेम प्रसंग के चलते दोनों के बीच कहासुनी हो गई और जिसके बाद विक्रम ने इस वारदात को अंजाम दिया।

जब विक्रम लड़की पर हमला कर रहा था तो थोड़ी दूर खड़ी पीड़िता की बहन उसे बचाने के लिए भागी। फिर युवक ने उसे भी चाकू मार दिया और फरार हो गया। जिसके बाद चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग दौड़ पड़े। उन्होंने दोनों लड़कियों को कोरची अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया और गढ़चिरौली जिला अस्पताल में रेफर कर दिया गया।

घटना के बाद विक्रम की तलाश शुरू की गई। लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। अगले दिन सुबह छह बजे गांव के लोगों ने विक्रम को आम के पेड़ से लटका पाया। इसके बाद इसकी सूचना बेलगाम पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद उसी शाम को युवक का उसके घरवालों ने अंतिम संस्कार कर दिया। मृतक विक्रम के परिवार में उसके माता-पिता, बहन और छोटा भाई है। इस घटना ने पूरे गांव को झकझोर कर रख दिया है।