
अनुकंपा नौकरी पाने के लिए सगी बहन की हत्या
Alibaug Sisters Murder: महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले के अलीबाग में एक सनसनीखेज घटना हुई है। अलीबाग तालुका के चौल भोवाले में एक भाई ने अनुकंपा पर सरकारी नौकरी पाने के लिए अपनी दो बहनों को सूप में जहर देकर मार डाला। इसके बाद आरोपी भाई ने दृश्यम फिल्म जैसी साजिश रचकर पुलिस को गुमराह करने की पूरी कोशिश की। शुरुआत में पुलिस को भी उसकी बातों पर यकीन हो गया। हालांकि, पुख्ता सबूत मिलने के बाद भाई की करतूतों का पर्दाफाश हो गया।
फूड पॉइजनिंग का रचा नाटक
आरोपी की पहचान गणेश मोहिते के रूप में हुई है जबकि हत्या की गई बहनों की पहचान सोनाली मोहिते (उम्र 34) और स्नेहल मोहिते (उम्र 30) के रूप में हुई है। 16 अक्टूबर को दोनों बहनों सोनाली और स्नेहल को फूड पॉइजनिंग बताकर अलीबाग के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यह भी पढ़े-वैज्ञानिक बहू ने 20 दिन तक खेला मौत का खेल! पति, सास, ससुर, ननद को ‘केमिकल’ खिलाकर मारा
हालांकि, सोनाली की उसी दिन मौत हो गई, जबकि दूसरी बहन स्नेहल ने एमजीएम अस्पताल में दम तोड़ दिया। हालांकि भाई के बयान के आधार पर पुलिस ने आकस्मिक मौत का मामला दर्ज किया। लेकिन सोनाली की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बड़ा खुलासा हुआ। सोनाली की मौत खाने में जहर के कारण होने की बात सामने आई। इससे पुलिस का शक गहरा गया। उन्होंने जांच की तो चौंकाने वाली बात पता चली।
भाई ने रची साजिश
आरोपी भाई गणेश की अपनी मां और बहन से नहीं बनती थी। उनके पिता वन विभाग में कार्यरत थे। लेकिन 2009 में ड्यूटी के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। इस वजह से उनकी जगह परिवार के किसी सदस्य को अनुकंपा पर नौकरी मिलनी थी। साथ ही परिवार में संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा था। गणेश वह अनुकंपा नौकरी करना चाहता था, लेकिन दोनों बहनें इसके लिए राजी नहीं थी और उन्होंने आवश्यक सहमति पर अपने हस्ताक्षर करने से इनकार कर दिया।
इस बात से गणेश नाराज था। इस बीच, 2019 में गणेश की मां ने बेटे की अनुकंपा नौकरी वाले दस्तावेज पर हस्ताक्षर कर दिए, लेकिन दोनों बहनों ने ऐसा नहीं किया। इसी गुस्से में गणेश ने बहनों को मारने का फैसला लिया।
संपत्ति को लेकर विवाद
बताया जा रहा है कि रिश्तेदारों की मदद से गणेश मोहिते ने अपने पिता की संपत्ति और पेंशन अपने नाम कर ली थी। गणेश के रिश्तेदार उसके पैतृक घर रायगढ़ में रहते थे। जैसे ही यह बात बहनों को पता चली तो परिवार में विवाद खड़ा हो गया। इसी के चलते गणेश ने हत्या की साजिश रची।
सूप में मिलाकर दिया जहर
15 अक्टूबर को गणेश मोहिते अपने परिवार के साथ पैतृक गांव रेवदंडा गया। जहां उसने बहनों को सूप में जहर मिलाकर पिला दिया। फिर उसने अपने रिश्तेदारों और दोनों बहनों के बीच के पुराने झगड़े का मुद्दा उठाया। गणेश ने अपने नाटक से ऐसा माहौल बनाया कि पुलिस भी रिश्तेदारों और पड़ोसियों पर शक करने लगी।
कार में में मिला सबूत
इस बीच, जब पुलिस ने जांच की तो पता चला कि गणेश ने गूगल पर अलग-अलग जहरीली दवाओं के बारे में पत्ता किया था। उसने गंधहीन जहरों के बारे में भी रिसर्च किय। इसके बाद पुलिस ने गणेश के कार की तलाशी ली तो उन्हें एक कागज मिला जिसमें चूहे मारने वाली दवा के बारे में जानकारी थी।
इसके बाद पुलिस ने भाई को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की तो उसने सारा राज उगल दिया। गणेश ने कबूल कर लिया कि उसने बहनों को सूप में जहर दिया था। सूप को भी घर पर ही बनवाया था। इसके लिए वह एक महीने से योजना बना रहे था। पुलिस ने आईपीसी की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच कर रही है।
Published on:
25 Oct 2023 07:16 pm
बड़ी खबरें
View Allमुंबई
महाराष्ट्र न्यूज़
ट्रेंडिंग
