5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Maharashtra Budget: मुंबई के लिए बजट में कई बड़ी घोषणाएं, सिर्फ सौंदर्यीकरण पर खर्च होंगे 1700 करोड़

Maharashtra Budget 2023: महाराष्ट्र विधानसभा में बजट पेश करते हुए देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि 2023-24 में मुंबई महानगर क्षेत्र (एमएमआर) में 50 किलोमीटर तक मेट्रो नेटवर्क जोड़ा जाएगा।

less than 1 minute read
Google source verification

मुंबई

image

Dinesh Dubey

Mar 09, 2023

maharashtra_budget_mumbai.jpg

मुंबई के लिए बजट में कई बड़ी घोषणाएं

Maharashtra Budget Announcements For Mumbai: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और वित्त मंत्री देवेंद्र फडणवीस ने गुरुवार दोपहर को वित्तवर्ष 2023-2024 के लिए 547,450 करोड़ रुपये का बजट पेश किया। अपने पहले बजट में शिंदे सरकार ने किसानों से लेकर कामकाजी महिलाओं तक को राहत पहुँचाने के लिए कई घोषणाएं की। जबकि राज्य की राजधानी मुंबई के लिए बजट में हजारों करोड़ों के प्रावधान किये गए।

महाराष्ट्र विधानसभा में बजट पेश करते हुए देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि 2023-24 में मुंबई महानगर क्षेत्र (एमएमआर) में 50 किलोमीटर तक मेट्रो नेटवर्क जोड़ा जाएगा। परियोजना में मुंबई मेट्रो लाइन-10 (9.2 किलोमीटर की कुल लंबाई के साथ गायमुख से शिवाजी चौक, मीरा रोड). इसकी अनुमानित लागत 4,476 करोड़ रुपये है. मुंबई मेट्रो लाइन-11 वडाला से छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (CSTM) की कुल लंबाई 12.77 सहित परियोजनाएं किमी और इसकी अनुमानित लागत 8,739 करोड़ रुपये होगी. जबकि कल्याण से तलोजा तक 12.77 किलोमीटर की लंबाई वाली मेट्रो लाइन 12, जिसकी अनुमानित लागत 5,865 करोड़ रुपये को पूरा किया जायेगा। यह भी पढ़े-Maharashtra Budget: फडणवीस ने पीएम मोदी के नाम पर की नई योजना की घोषणा, 3 साल में 10 लाख घर बनाने का वादा

मुंबई के सौंदर्यीकरण के लिए 1 हजार 729 करोड़ रुपए खर्च किये जाएंगे।

एमएमआर क्षेत्र में पारसिक हिल्स टनल, मीरा-भायंदर जल आपूर्ति, मुंबई परबंदर परियोजना, फ्लाईओवर का काम इस वर्ष पूरा हो जाएगा।

ठाणे-वसई खाड़ी को जल परिवहन से जोड़ा जायेगा।

भारत रत्न डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर के स्मारक के लिए मुंबई के दादर में 349 करोड़ रुपये और शिवाजी पार्क में हिंदूहृदय सम्राट बालासाहेब ठाकरे स्मारक के पहले चरण के लिए 351 करोड़ रुपये की निधी उपलब्ध कराई जाएगी।