5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

महाराष्ट्र में महिला से दरिंदगी, चाकू की नोंक पर 8 लोगों ने किया गैंगरेप, 45 हजार रुपये लूटे

Buldhana Gangrape: पुलिस ने बताया कि बुलढाणा शहर से सटे राजूर घाट सड़क पर कल दोपहर 2 बजे एक पुरुष और महिला सेल्फी लेने के लिए रुके, तभी आठ लोग वहां पहुंचे और वारदात को अंजाम दिया।

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Dinesh Dubey

Jul 14, 2023

Buldhana gangrape

बुलढाणा में महिला से गैंगरेप

Maharashtra Buldhana News: महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले में बलात्कार का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने बताया कि बुलढाणा शहर के पास राजूर घाट (Rajur Ghat) में एक दिल दहला देने वाली घटना घटी है, जहां चाकू की नोक पर एक महिला के साथ आठ लोगों ने सामूहिक बलात्कार किया। इस मामले में गुरुवार देर रात बोराखेड़ी (Borakhedi) थाने में केस दर्ज किया गया है। आरोप है कि दरिंदों ने महिला के साथ मौजूद शख्स से पैसे भी लूट लिए।

बोराखेड़ी थाने के प्रभारी माधवराव गरुड़ (Madhavrao Garud) ने बताया कि बुलढाणा शहर से सटे राजूर घाट सड़क पर दोपहर 2 बजे एक पुरुष और महिला सेल्फी लेने के लिए रुके, तभी आठ लोग वहां पहुंचे। उन्होंने महिला की गर्दन पर चाकू रखकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। अभियुक्तों ने व्यक्ति से 45 हजार रुपये लूट लिए। भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 307, 395 और 376 के तहत मामला दर्ज़ करके अभियुक्तों की तलाश की जा रही है। यह भी पढ़े-शर्मनाक! 2 नाबालिग छात्राओं से शिक्षक ने की गंदी हरकत, CCTV में कैद हुई करतूत

यह घटना राजूर घाट के देवी मंदिर परिसर में हुआ. एक आरोपी घटनास्थल के पास ही स्थित मोहेगांव का निवासी बताया जा रहा है। जबकि पुलिस सात अन्य आरोपियों की पहचान कर रही है। जांच में पता चला कि पीड़ित महिला के साथ मौजूद उसके रिश्तेदार से भी मारपीट की गयी।

इस बीच विधायक संजय गायकवाड ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। गायकवाड ने पुलिस पर मामला दर्ज करने में देरी का आरोप लगाते हुए थाने में डेरा डाल दिया। करीब तीन घंटे तक विधायक थाने में ही रहे। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ गंभीर अपराध दर्ज करने और उनकी तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस की कई टीमें गठित की गई है।