
नागपुर में सड़क हादसे में 3 की मौत
Nagpur Accident: महाराष्ट्र के नागपुर जिले में एक सड़क हादसे में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। अधिकारियों ने बताया कि रामटेक-भंडारा सड़क पर एक तेज रफ्तार कार ने सड़क पर खड़े कंटेनर ट्रक को टक्कर मार दी। दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई और छह अन्य घायल हो गए।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि हादसा रविवार रात नागपुर से 60 किलोमीटर दूर अरोली पुलिस स्टेशन क्षेत्र में हुआ। अरोली पुलिस स्टेशन के अधिकारी ने बताया कि ट्रक चालक ने लापरवाही बरतते हुए वाहन को सड़क पर खड़ा कर दिया था। उसने ट्रक के ‘इंडिकेटर’ भी नहीं जलाए थे, जिसके कारण हादसे की शिकार कार के चालक को कंटेनर नजर नहीं आया होगा। यह भी पढ़े-महाराष्ट्र में मानवता शर्मसार! विरार में अस्पताल के कूड़ेदान में मिला नवजात का शव
पुलिस ने बताया कि कंटेनर ट्रक को कार ने पीछे से जोरदार टक्कर मारी और कार का आगे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में कार में सवार 5 बच्चों समेत नौ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने सभी पीड़ितों को अस्पताल पहुंचाया, जहां तीन लोगों को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने बताया कि कार सवार भंडारा के निवासी थे। ट्रक चालक के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की प्रासंगिक धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
वहीँ, पालघर जिले के नालासोपारा में एक बाइक से दूसरी बाइक के टकराने पर तीन अज्ञात लोगों ने 20 वर्षीय युवक की पीटपीट हत्या कर दी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि रविवार शाम को नालासोपारा में एक फ्लाईओवर पर रोहित यादव अपने दोस्त के साथ कही जा रहा था, तभी उसकी बाइक का शीशा गलती से दूसरी बाइक से टकरा गया जिस पर तीन लोग सवार थे। तीनों ने रोहित को रोका और उनमें बहस शुरू हो गयी। तभी आरोपियों ने रोहित व उसके दोस्त को बुरी तरह पीटा। बाद में अस्पताल में रोहित ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश कर रही है।
Published on:
10 Jul 2023 08:00 pm
बड़ी खबरें
View Allमुंबई
महाराष्ट्र न्यूज़
ट्रेंडिंग
