2 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

महाराष्ट्र: चंद्रपुर में बोलेरो और ट्रक की भिड़ंत, शादी से लौट रहे 4 लोगों की मौत

Maharashtra Chandrapur News: पिछले कुछ महीनों में चंद्रपुर में दुर्घटनाओं की संख्या में भारी वृद्धि हुई है। अधिकारियों का कहना है कि यातायात नियमों की अनदेखी दुर्घटनाओं का मुख्य कारण है।

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Dinesh Dubey

Jun 23, 2023

Chandrapur accident.jpg

चंद्रपुर में सड़क हादसे में 4 की मौत

Maharashtra Accident: महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले के घुग्घुस-चंद्रपुर मार्ग पर भीषण हादसा हुआ है। इस हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। एक बोलेरो गाड़ी विपरीत दिशा से आ रही सीमेंट कैप्सूल ट्रक से टकरा गई। टक्कर में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमा मौके पर पहुंचा और पंचनामा कर शवों को सरकारी अस्पताल भेजा।

जानकारी के मुताबिक, यवतमाल जिले (Yavatmal News) का रहने वाला परिवार एक शादी समारोह में शामिल होने के बाद बोलेरो से घर लौट रहा था। इस हादसे में दो पुरुष और दो महिलाओं की मौत हुई हैं। यवतमाल जिले के मारेगाव तालुका के युसूफ नबिवस्ताद शेख, मुमताज युसूफ शेख, रफिक नबीवस्ताद शेख, संजीदा रफिक शेख जिले के राजुरा में एक शादी में शामिल होने के बाद वापस आ रहे थे। हादसे में दो भाई और उनकी पत्नियों की जान गई है। यह हादसा घुग्घुस-चंद्रपूर मुख्य मार्ग पर नागला पुल के पास हुआ। यह भी पढ़े-मुंबई-पुणे में ब्लास्ट की धमकी देने वाला गिरफ्तार, कहा- आर्थिक स्थिती खराब है, पैसे के लिए किया कॉल

टक्कर इतनी जोरदार थी कि बोलेरो में सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। राजुरा में विवाह समारोह के बाद शेख परिवार यवतमाल जिले में अपने गांव लिए रवाना हुआ था। लेकिन रास्ते में ही ये भयानक हादसा हो गया।

बताया जा रहा है कि बोलेरो के चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया और रफ्तार अधिक होने की वजह से बोलेरो लेन पार कर गई और दूसरे लेन से आ रहे ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बोलेरो के परखच्चे उड़ गए। हादसे के बाद वाहन में फंसे शवों को निकालने के लिए कटर मंगवाना पड़ा। इस घटना से गांव में मातम फैल गया है। पुलिस ने आगे की जांच शुरू कर दी है।

पिछले कुछ महीनों में जिले में दुर्घटनाओं की संख्या में भारी वृद्धि हुई है। अधिकारियों का कहना है कि यातायात नियमों की अनदेखी दुर्घटनाओं का मुख्य कारण है।