4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के अग्रदूत बंगले में अचानक बिजली हुई गुल… BEST में मचा हड़कंप, जानिए क्या है पूरा मामला

Eknath Shinde News: बेस्ट के कर्मचारी युद्धस्तर पर काम कर रहे। सीएम बंगले के सामने कई फीट का गड्ढा खोदा जा चुका है। बेस्ट ने बताया कि फ़िलहाल मुख्यमंत्री के बंगले में बिजली की वैकल्पिक व्यवस्था कर दी गयी है। केबल मरम्मत का काम कुछ घंटों में पूरा हो जाएगा। जिसके बाद बंगले में बिजली सप्लाई सुचारू हो जाएगी।

less than 1 minute read
Google source verification

मुंबई

image

Dinesh Dubey

Jul 23, 2022

threatening to kill CM Eknath Shinde

सीएम शिंदे को जान से मारने की धमकी देने वाला गिरफ्तार

Eknath Shinde Agradoot Bungalow Power Cut: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के बंगले ‘अग्रदूत’ में अचानक बिजली गुल होने से हड़कंप मच गया। ‘अग्रदूत’ बंगले में मुंबई (Mumbai) में बिजली सप्लाई करने वाली बृहन्मुंबई इलेक्ट्रिक सप्लाई एंड ट्रांसपोर्ट (BEST) आपूर्तिकर्ता है। जिस वजह से बेस्ट के अधिकारियों के हाथ-पांव फूलने लगे।

मिली जानकारी के मुताबिक, एकनाथ शिंदे के बंगले में बिजली सप्लाई करने वाली लाइन में फाल्ट आ गया था। सूचना मिलते ही बेस्ट के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और मरम्मत का काम शुरू किया। सीएम के बंगले में तत्काल 200 मीटर दूर से अस्थायी बिजली सप्लाई की व्यवस्था की गयी। यह भी पढ़े-शिवसेना किसकी? चुनाव आयोग ने ठाकरे-शिंदे गुट से मांगा सबूत, संजय राउत बोले- इससे बड़ा दुर्भाग्य और क्या होगा

बेस्ट के कर्मचारी युद्धस्तर पर काम कर रहे। सीएम बंगले के सामने कई फीट का गड्ढा खोदा जा चुका है। बेस्ट ने बताया कि फ़िलहाल मुख्यमंत्री के बंगले में बिजली की वैकल्पिक व्यवस्था कर दी गयी है। केबल मरम्मत का काम कुछ घंटों में पूरा हो जाएगा। जिसके बाद बंगले में बिजली सप्लाई सुचारू हो जाएगी।

गौरतलब हो कि महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे देर रात 2.30 बजे दिल्ली से मुंबई पहुंचे है। वें शुक्रवार को दिल्ली गए थे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की। पीएम मोदी ने शुक्रवार को निवर्तमान राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के लिए रात्रिभोज की मेजबानी की, जिसमें शिंदे भी शामिल हुए थे। हालांकि मुख्यमंत्री के मुंबई लौटने के बाद फिर से महाराष्ट्र कैबिनेट विस्तार के समय को लेकर सवाल उठाने लगे हैं।

बड़ी खबरें

View All

मुंबई

महाराष्ट्र न्यूज़

ट्रेंडिंग