30 दिसंबर 2025,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘राहुल गांधी खुद को क्या समझते हैं.. वह भारत तोड़ने का काम कर रहे हैं’, CM शिंदे ने किया कटाक्ष

Eknath Shinde on Rahul Gandhi: सीएम एकनाथ शिंदे ने दावा किया कि राहुल गांधी ने विनायक दामोदर सावरकर का अपमान किया। उन्होंने पूरे ओबीसी समुदाय का भी अपमान किया। राहुल गांधी 'भारत जोड़ो' के लिए नहीं बल्कि 'भारत तोड़ो' के लिए काम कर रहे हैं।

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Dinesh Dubey

Mar 25, 2023

eknath_shinde.jpg

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे

Rahul Gandhi Veer Savarkar Remark: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने शनिवार को वीर सावरकर का अपमान करने के लिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने महाराष्ट्र विधानसभा में हिंदुत्व विचारक वीर सावरकर के खिलाफ राहुल की टिप्पणी को लेकर कहा, “सावरकर केवल महाराष्ट्र के लिए पूज्यनीय नहीं है, बल्कि पूरे देश के लिए आदर्श हैं। राहुल गांधी ने उन्हें बदनाम किया है। राहुल गांधी की इस हरकत के लिए जितनी भी आलोचना की जाए कम होगी। आज भी उन्होंने कहा कि मैं माफी मांगने वाला सावरकर नहीं हूं। वह खुद को क्या समझते हैं? उन्हें इसके लिए दंडित किया जाना चाहिए।“

महाराष्ट्र विधानसभा का बजट सत्र ख़त्म होने के बाद मीडिया को संबोधित करते हुए सीएम एकनाथ शिंदे ने कहा, “राहुल गांधी ने विनायक दामोदर सावरकर का अपमान किया। उन्होंने पूरे ओबीसी समुदाय का भी अपमान किया। उन्हें देश के लिए काम करने वाले पीएम मोदी के खिलाफ बोलने का कोई अधिकार नहीं था। राहुल गांधी 'भारत जोड़ो' के लिए नहीं बल्कि 'भारत तोड़ो' के लिए काम कर रहे हैं।” यह भी पढ़े-Maharashtra: ‘राहुल गांधी पर देशद्रोह का मुकदमा कर पाकिस्तान भेज दो’, नितेश राणे के फिर बिगड़े बोल


राहुल गांधी को दंडित किया जाना चाहिए- CM शिंदे

इससे पहले शिंदे ने कहा कि राहुल गांधी को जिस कानून के तहत संसद सदस्य के तौर पर अयोग्य करार दिया गया है, उसे कांग्रेस नीत UPA सरकार ने ही बनाया था और मोदी सरकार ने उसे महज लागू किया। मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘राहुल गांधी दोषी करार दिए गए और स्वत: लोकसभा सदस्य के तौर पर अयोग्य हो गए, लेकिन वह लगातार वीर सावरकर का अपमान कर रहे हैं। उन्होंने आज भी कहा कि वह सावरकर नहीं हैं, जो माफी मांगें। उन्हें दंडित किया जाना चाहिए।’’

उन्होंने कहा, ‘‘सावरकर देशभक्त हैं। क्यों देशभक्त का अपमान? महाराष्ट्र प्रधानमंत्री मोदी और सावरकर का अपमान बर्दाश्त नहीं करेगा। लोग उन्हें सड़कों पर चलने नहीं देंगे।’’

मानहानि के मामले में दोषी ठहराए जाने और बाद में लोकसभा से अयोग्य घोषित किए जाने के एक दिन बाद राष्ट्रीय राजधानी में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा, "मेरा नाम सावरकर नहीं है, मेरा नाम गांधी है। गांधी किसी से माफी नहीं मांगते।"

क्यों शुरू हुआ विवाद?

सूरत की अदालत के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट एचएच वर्मा ने गुरुवार को राहुल गांधी को 2019 के मानहानि मामले में दोषी ठहराया और दो साल की जेल की सजा सुनाई। राहुल गांधी ने यह टिप्पणी 2019 के लोकसभा चुनाव दौरान कर्नाटक के कोलार (Kolar) में एक रैली के दौरान की थी। गांधी ने हिंदी में कहा था, 'सभी चोरों के नाम में मोदी क्यों होता है, चाहे वह नीरव मोदी हो, ललित मोदी या नरेंद्र मोदी।'

हालांकि, अदालत ने राहुल गांधी को जमानत भी दे दी तथा उनकी सजा के अमल पर 30 दिनों तक के लिए रोक लगा दी, ताकि कांग्रेस नेता फैसले को चुनौती दे सकें। लेकिन मानहानि के मामले में सजा सुनाये जाने के एक दिन बाद शुक्रवार को वायनाड संसदीय सीट का प्रतिनिधित्व करने वाले राहुल गांधी को लोकसभा की सदस्यता के लिए अयोग्य ठहराया गया। लोकसभा सचिवालय की ओर से जारी अधिसूचना में कहा गया है कि उनकी अयोग्यता संबंधी आदेश 23 मार्च से प्रभावी होगा।