6 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

catch_icon

प्लस

epaper_icon

ई-पेपर

profile_icon

प्रोफाइल

महाराष्ट्र के चंद्रपुर में महाप्रसाद खाने ने बाद 125 लोग बीमार, एक की मौत, कई की हालत गंभीर

Maharashtra Food Poisoning: महाराष्ट्र में महाप्रसाद खाने के बाद फूड प्वाइजनिंग से 6 पुरुष, 30 महिलाएं और 24 बच्चे बीमार हो गए।

less than 1 minute read
Google source verification

मुंबई

image

Dinesh Dubey

Apr 14, 2024

hospital_doctor.jpg

Sion Hospital News

महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले में एक धार्मिक कार्यक्रम में महाप्रसाद खाने के बाद 125 लोगों की तबियत बिगड़ गई। इस घटना में एक शख्स की मौत हो गई है। जबकि कुछ लोगों की हालत गंभीर है। मिली जानकारी के मुताबिक, नवरात्र के चलते चंद्रपुर जिले के वरोरा के पास माजरी स्थित कालीमाता मंदिर में शनिवार रात को महाप्रसाद का आयोजन किया गया था। जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे थे।

बताया जा रहा है कि महाप्रसाद खाने के बाद फूड प्वाइजनिंग से 6 पुरुष, 30 महिलाएं और 24 बच्चे बीमार हो गए। उन्हें नजदीकी अस्पतालों में ले जाया गया। कई पीड़ितों का अभी भी अस्पताल में इलाज चल रहा है। उधर, पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। यह भी पढ़े-Lok Sabha Elections 2024: मुंबई में आंबेडकर के चुनाव लड़ने से फायदा किसे? जानें मायानगरी में VBA का दमखम

महाप्रसाद के तौर पर भक्तों को खाने के लिए वरण-चावल, सब्जी, रोटी और बूंदी दिया गया था। महाप्रसाद का भोजन खाने के कुछ देर बाद लोगों को दस्त और उल्टी होने लगी। इससे मंदिर परिसर में अफरा-तफरी मच गई। लोगों का कहना है कि बूंदी खाने से ही लोग बीमार पड़े है।

पीड़ित लोगों को तुरंत माजरी के वेकोली स्थित अस्पताल ले जाया गया। हालाँकि, मरीजों की संख्या ज्यादा होने की वजह से अस्पताल में बिस्तर कम पड़ गए, जिसके बाद पीड़ितों को वरोरा के उपजिला अस्पताल में ले जाया गया।

इस बीच सरकारी अस्पताल में सलाइन का स्टॉक खत्म होने की बात सामने आई। इलाज के दौरान बुजुर्ग गुरुफेन यादव (उम्र 80 वर्ष) की मौत हो गई। बाकि मरीजों की हालत स्थिर बताई जा रही है।