Maratha Reservation: मराठा समुदाय को आरक्षण देगी महाराष्ट्र सरकार, क्या मनोज जरांगे आज तोड़ेंगे अनशन?
मुंबईPublished: Sep 12, 2023 11:45:47 am
Maratha Andolan Update: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा, सर्वदलीय बैठक में हमने मराठा समुदाय को आरक्षण देने का फैसला किया है। मनोज जरांगे की भूख हड़ताल का आज 15वां दिन है।


मनोज जरांगे के अनशन का 15वां दिन
Manoj Jarange Hunger Strike: मराठा आरक्षण की मांग को लेकर जालना जिले के अंबड तालुका के अंतरवाली सराटी गांव में भूख हड़ताल पर बैठे मनोज जरांगे पाटिल (Manoj Jarange Patil) की सेहत को लेकर अहम जानकारी सामने आई है। डॉक्टरों ने बताया कि मनोज जरांगे बहुत कमजोर हो गए है। हालाँकि महाराष्ट्र सरकार ने मराठा समुदाय को आरक्षण देने की घोषणा की है। साथ ही मनोज जरांगे से तुरंत अनशन खत्म करने की अपील की है।